फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra police Station Officer Who Detained BJP Leaders Gets Transfer to Rakhabganj Within 24 Hours

UP: जिस थानाध्यक्ष को भाजपा नेताओं ने हटवाया, उन्हें 24 घंटे में मिल गया दूसरे थाने का चार्ज

Thu, 25 Sep 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Sep 2025 09:55 AM IST
सार

आगरा के जगनेर थाने के थानाध्यक्ष पर भाजपा नेताओं ने डीसीपी से कार्रवाई कराई। 24 घंटे बाद ही उन्हें दूसरे थाने का चार्ज मिल गया। 

विज्ञापन
Agra police Station Officer Who Detained BJP Leaders Gets Transfer to Rakhabganj Within 24 Hours
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष लवलेश कुमार और मंडल मंत्री मनोज अग्रवाल को मंगलवार को जगनेर थाने में बैठा लेने वाले थानाध्यक्ष सौरभ सिंह को 24 घंटे में ही दूसरे थाने की थानेदारी मिल गई। उन्हें रकाबगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि भाजपाइयों ने जगनेर थाने का घेराव किया था। उसके तीन घंटे बाद डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा ने थानेदार पर कार्रवाई की थी। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह भाजपा मंडल मंत्री मनोज अग्रवाल का ठेल विक्रेता से विवाद हुआ था। दोनों पक्ष थाने पर शिकायत लेकर गए थे। पुलिस ने मंडल मंत्री और ठेल विक्रेता के बेटे मानव और भाई पिंकी को थाने में बैठा लिया था। इस पर मंडल अध्यक्ष लवलेश ने विरोध किया। पुलिस ने उन्हें भी कार्यालय में बैठा लिया। इससे आक्रोशित भाजपाइयों ने थाने का घेराव किया। 
विज्ञापन


करीब 3 घंटे बाद जिलाध्यक्ष प्रशांत पाैनिया, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदाैरिया, जिला उपाध्यक्ष दिनेश गोयल, पूर्व विधायक महेश गोयल से बातचीत के बाद डीसीपी पश्चिमी जोन ने कार्रवाई की थी। थाना रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद को थाना जगनेर में तैनात किया और थानाध्यक्ष जगनेर साैरभ सिंह को हटा दिया गया था। यह मामला अभी चर्चा का विषय बना हुआ था। बुधवार दोपहर को साैरभ सिंह को थाना रकाबगंज का प्रभारी बना दिया गया। इसकी जानकारी से भाजपाइयों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोली गर्जना महासंघ करेगा पीड़ितों की मदद
उधर, कोली गर्जना महासंघ के पदाधिकारी जगनेर के पीड़ितों से मिले। सभी को आश्वासन दिया कि महासंघ उनकी हर संभव मदद करेगा। संस्थापक सदस्य व जिलाध्यक्ष भानु कोली और सदस्य कैलाश महाैर ने कहा कि समाज के लोगों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस आरोपियों के खिलाफ दर्ज केस में सख्त कार्रवाई करे। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसमें शंकरलाल माहाैर, विकास माहाैर, भानु प्रताप कोली, राम प्रकाश आदि माैजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed