{"_id":"6552fd397b10e4599d0d3bbd","slug":"agra-police-recorded-statement-of-girl-in-case-of-gang-rape-in-home-stay-were-blackmailing-by-making-videos-2023-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पहले स्पा सेंटर और अब होम स्टे में देह व्यापार; मेरी बना ली थी वीडियो; पीड़िता की दिल दहलाने वाली दास्तां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पहले स्पा सेंटर और अब होम स्टे में देह व्यापार; मेरी बना ली थी वीडियो; पीड़िता की दिल दहलाने वाली दास्तां
Tue, 14 Nov 2023 11:33 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:33 AM IST
सार
आगरा के रिच होम स्टे में सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए। रोती-बिलखती मिली सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित युवती ने जो दास्तां बताई, उसे सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने नौकरी पर रखकर देह व्यापार में फंसा दिया। इसके बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे।
विज्ञापन
girl crime
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा के ताजनगरी फेस-2 स्थित रिच होम स्टे में सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित युवती का डेढ़ साल से शोषण हो रहा था। पहले स्पा सेंटर में नौकरी के बहाने उसे देह व्यापार में धकेला गया। युवती ने इससे निकलने की कोशिश की। मगर, उसे अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर पुलिस से पकड़वाने की धमकी दी गई।
दिवाली पर मिठाई देने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले में सामूहिक दुष्कर्म, देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर एक महिला सहित 5 को जेल भेजा है।
शनिवार को रिच होम स्टे में रोती-बिलखती मिली सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित युवती ने जो दास्तां बताई, उसे सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। ताजगंज पुलिस के मुताबिक, उसने बताया कि वह डेढ़ साल पहले नौकरी के लिए एक होटल में आई थी।
विज्ञापन
संचालक ने उसे 10 हजार रुपये महीने पर नौकरी दी। एक महीने तक काम करने पर पैसा दिया गया। बाद में आरोपियों ने अश्लील वीडियो बना लिए। ब्लैकमेल कर देह व्यापार में डाल दिया।

पुलिस से पकड़वाने की देते थे धमकी
पीड़िता ने बताया कि नानी का प्लॉट बेचकर 4.50 लाख रुपये मिले थे। आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। यह भी कहते थे कि काम नहीं करोगी तो वीडियो की मदद से पुलिस से पकड़वा देंगे। वह इस काम से दूर जाना चाहती थी। सोनू, जीतू और रिया ने ब्लैकमेल करके प्लाट बेचकर मिले रुपये भी रख लिए। छह महीने पहले स्पा सेंटर बंद हो गए। अब 1.5 महीने से रिच होम स्टे में बुला रहे थे।

दिवाली की मिठाई के बहाने बुलाया
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे 11 नवंबर की रात को उसे दिवाली की पूजा और मिठाई देने के बहाने बुलाया था। रिच होम स्टे पर जितेंद्र उर्फ जीतू, सोनू, मनीष, रवि, छोटू उर्फ देव किशोर, रिया, अशोक के अलावा दो लोग और थे। उन्होंने दो ग्राहक से 5 हजार दिलाने के लिए कहा। उसे एक ग्राहक के साथ कमरे में बंद कर दिया।

उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। वो बाहर आकर जाने लगी तो आरोपियों ने पकड़ लिया। शराब पिला दी। जबरन रातभर रुकने का दबाव बनाया। विरोध पर पिटाई की। रिया के कहने पर कपड़े फाड़ दिए। दुष्कर्म का प्रयास किया। सिर में कांच की बोतल भी मार दी। जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर आए लोगों ने बचाया।
स्पा सेंटर बंद हुए तो होम स्टे में देह व्यापार
एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि रिच होम स्टे देह व्यापार का अड्डा बना था। इसे रवि ने 45 हजार रुपये महीने पर किराये पर लिया था। वह युवतियों को बुलाता था। बाकी लोग ग्राहकों को मोबाइल पर फोटो भेजते थे। कमीशन के रूप में आपस में रकम बांट लेते थे। पहले आरोपी स्पा सेंटर में देह व्यापार करते थे। पुलिस कार्रवाई के बाद स्पा बंद हो गए।

होटल और होम स्टे में देह व्यापार करने लगे। मामले में सामूहिक दुष्कर्म, हत्या का प्रयास, मारपीट, देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में रवि राठौर, जितेंद्र राठौर, देव किशोर, मनीष कुमार, सोनू, अशोक व एक अज्ञात नामजद हैं। इनमें से रवि, देव, जितेंद्र, मनीष और रिया को जेल भेजा है। पीडि़ता ने बयान में घटना की पुष्टि की। पुलिस अब कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी।
ऐसे हुआ था खुलासा
शनिवार रात को घटना का खुलासा हुआ था। रिच होम स्टे में युवती की चीख सुनकर लोग पहुंचे थे। दरवाजा खुलवाया था। लोगों ने वीडियो बना लिया था। युवती हाथ जोड़कर बचाने की गुहार लगा रही थी। युवक उसे खींचकर ले जा रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। पुलिस ने पहुंचकर युवती सहित पांच को गिरफ्तार किया था।