फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police open waseem murder case

पत्नी का आशिक कर रहा था ब्लैकमेल, दी इतनी खौफनाक सजा

Sat, 03 Feb 2018 07:43 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 03 Feb 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
agra police open waseem murder case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के नाई की मंडी निवासी युवक वसीम की हत्या में नामजद कराए गए छह आरोपियों में से पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों में से आरिफ की पत्नी से वसीम के प्रेम संबंध थे। वह उसके फोटो से ब्लैकमेल कर रहा था। इसी कारण आरिफ ने उसकी हत्या करा दी।
विज्ञापन


वसीम का शव रूनकता में सड़क किनारे पड़ा मिला था। उसकी ‌शिनाख्त बाद में हुई थी। उसका चेहरा जलाने की बी कोशिश की गई थी। शिनाख्त होने पर वसीम के भाई अमजद  ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


आरोप था कि आरिफ ने अपने रिश्तेदारों से वसीम की हत्या कराई। एएसपी रवीना त्यागी ने बताया कि पुलिस ने फतेहाबाड रोड निवासी आरिफ, शहीद नगर निवासी उसके साले मुरसलीन और सिकंदरा में रह रहे दूसरे साले अनस को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे हत्या में इस्तेमाल छुरा भी बरामद कर लिया गया। फरार आरोपियों की तलाश चल रही है। आरोपियों से एक कार भी मिली है। इसी से वसीम की लाश को रुनकता में फेंका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed