फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police found man alive after doctor declared him dead

जब पोस्टमार्टम के लिए जिंदा आदमी का शव लेने पहुंच गई पुलिस

Mon, 19 Jun 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 19 Jun 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
agra police found man alive after doctor declared him dead
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कालेज के चिकित्सकों का एक और ‘कारनामा’ सामने आया है। इस बार जीवित मरीज को मृत घोषित कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए शव लेने मृतक के घर पहुंची। मरीज जीवित मिला। इस बड़ी चूक को कालेज प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने आरोपी दो जूनियर डाक्टरों डा. विवेक गौतम और डा. पूनम रभा को चिकित्सकीय कार्यों से निलंबित कर दिया है।  केदार नगर, शाहगंज निवासी कुश चौरसिया (30) शनिवार की सुबह घर पर सो रहे थे। पास में ही सांप निकल आया, उनको आभास हुआ कि सांप ने काट लिया है। उनके पिता कपूर चंद तुरंत ही करीब छह बजे कुश को इमरजेंसी लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन


यहां उनका इलाज हुआ और करीब दो घंटे बाद डिस्चार्ज हो गए। इमरजेंसी से मेमो तैयार कर पुलिस को सौंप दिया, जिसमें कुश को मृत घोषित कर दिया। शव न मिलने पर पुलिस मेमो में दर्ज पते पर घर पहुंची। वहां जानकारी करने पर पुलिस भौचक रह गई। जिस मरीज की पोस्टमार्टम प्रक्रिया करनी थी, वह जीवित था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों से गवाही लेने के बाद पुलिस ने इमरजेंसी स्टाफ को हकीकत बताई। मामला सामने आने के बाद प्राचार्य ने मेडिसिन विभागाध्यक्ष डा. पीके माहेश्वरी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. एससी जैन और इमरजेंसी समन्वयक डा. आरबी लाल को जांच सौंपी है। 


प्राचार्य डा. सरोज सिंह ने बताया कि उसी वक्त अन्य मरीज की मौत हुई थी, भूलवश फाइल बदल गई, लेकिन इस चूक की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है, जो तीन दिन में रिपोर्ट करेगी। वहीं जांच अधिकारी डा. पीके माहेश्वरी का कहना है कि चूक गंभीर है, प्रथम दृष्टया आरोपी दोनों जूनियर डाक्टर को चिकित्सकीय कार्यों से निलंबित कर दिया है। जांच शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed