{"_id":"62cc600886eba425355d411b","slug":"agra-police-filed-a-case-against-alleged-nephew-of-mla-accused-of-molesting-a-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: 'ताऊ विधायक हैं मेरे' सत्ता पक्ष के विधायक का कथित भतीजा कर रहा छात्रा को परेशान, दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: 'ताऊ विधायक हैं मेरे' सत्ता पक्ष के विधायक का कथित भतीजा कर रहा छात्रा को परेशान, दर्ज हुआ मुकदमा
Mon, 11 Jul 2022 11:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:08 PM IST
सार
विधायक का कथित भतीजा कॉलेज आते-जाते समय छात्रा से छेड़छाड़ करता है। आरोप कि उसने छात्रा को, उठाकर ले जाने की धमकी दी। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सत्ता पक्ष के एक विधायक के कथित भतीजे पर एक छात्रा को परेशान करने, पीछा करने और मोबाइल पर गंदे मैसेज भेजने के आरोप लगे हैं। छात्रा का कहना है कि वह उसका पीछा करता है। अश्लील हरकत करता है। विरोध करने पर उठाकर ले जाने की धमकी दी है। कहता है कि ताऊ विधायक हैं। उसका कोई कुछ नहीं कर सकता। इससे पीड़ित छात्रा दहशत में है। मामले में थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
छात्रा शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली है। उसने दर्ज कराए मुकदमे में लिखा कि वह एक कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही है। खेरिया मोड़ स्थित संत बुद्धाराम इंटर कॉलेज के पीछे रहने वाला निशांत कुशवाहा उसका पीछा करता है, कमेंट भी करता है। वह कुछ कहती है तो अश्लील हरकतें करने लगता है। देर रात मोबाइल पर मैसेज भेजता है। विरोध करने पर उठाकर ले जाने और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। छात्रा के परिजनों ने उसे कई बार समझाया, लेकिन वो अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। आरोप है कि आरोपी ने कहा है कि उसके ताऊ सत्ता पक्ष के विधायक हैं। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

कोई अप्रिय घटना न होने पाए
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पहले वह युवक की बातों पर ध्यान नहीं देती थी, लेकिन उसकी हरकतें बढ़ने लगीं। वह कॉलेज भी नहीं जा पा रही थी। इस कारण समझाने का प्रयास किया, लेकिन निशांत मानने को तैयार नहीं हुआ। वह दहशत में है। उसके और परिजनों के साथ कोई वारदात हो सकती है। इसलिए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन