{"_id":"613664febe0cf307a966fa2b","slug":"agra-police-encounter-with-miscreants-injured-by-bullet-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन प्रहार: आगरा में तीन साल से फरार 25 हजार के इनामी को मुठभेड़ में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन प्रहार: आगरा में तीन साल से फरार 25 हजार के इनामी को मुठभेड़ में लगी गोली
Tue, 07 Sep 2021 12:29 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:29 AM IST
सार
आईजी रेंज नवीन अरोरा के निर्देश पर जिले में आपरेशन प्रहार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत फरार अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसी के तहत पुलिस तीन साल से फरार आरोपी हाथरस के सादाबाद निवासी मुकेश जाटव की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
आगरा पुलिस की बदमाश से हुई मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना न्यू आगरा से गैंगस्टर एक्ट में तीन साल से फरार मुकेश जाटव को एसओजी टीम ने सोमवार रात को पोइया घाट मार्ग पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस के घेरने पर फायरिंग की थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
आईजी रेंज नवीन अरोरा के निर्देश पर जिले में आपरेशन प्रहार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत फरार अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसी के तहत पुलिस तीन साल से फरार आरोपी हाथरस के सादाबाद निवासी मुकेश जाटव की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
एसएसपी मुनिराज जी. के मुताबिक, एसओजी और थाना न्यू आगरा पुलिस को सोमवार रात को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पोइया घाट की तरफ मुकेश आने वाला है। इस पर घेराबंदी कर ली गई। उसने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाईं। इसमें मुकेश के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस, दो खोखे बरामद किए गए। मुकेश वाहन चोर है। तीन साल से फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसके खिलाफ आगरा के अलावा आसपास के जिलों में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो: तेजी से हो रहा निर्माण, ताजपूर्वी मेट्रो स्टेशन पर 36 घंटे में रखे गए नौ डबल टी-गर्डर
फिरोजाबाद में बेकाबू वायरल-डेंगू: डेढ़ माह के मासूम ने तोड़ा दम, चार की मौत से मृतक संख्या 95 पहुंची