फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra police encounter with criminals three criminals arrested used to steal from closed houses in cold nights

UP: आगरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, तीन शातिर गिरफ्तार; सर्द रात में बंद घरों से करते थे चोरी

Sat, 18 Jan 2025 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Jan 2025 10:21 AM IST
सार

आगरा पुलिस ने बंद घरों से चोरी करने वाले तीन शातिरों को दबोच लिया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

 

विज्ञापन
Agra police encounter with criminals three criminals arrested used to steal from closed houses in cold nights
गिरफ्तार शातिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा पुलिस की थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला देवजीत तिराहा के पास बदमाशों से मुडभेड़ हो गई। फायरिंग के दौरान पुलिस को गोली लगने के एक शातिर घायल हो गया। पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया है, जिनके पास से तमंचे के साथ चोरी का माल भी बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस ने अभिषेक उर्फ टाइगर पुत्र उदयवीर सिंह, रजत कुशवाहा पुत्र संतोष कुशवाहा और आशु ठाकुर पुत्र प्रवेश को नगला देवजीत तिराहा के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान अभिषेक ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में फायर किया गया, जिसमें अभिषेक के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में बताया कि तीनों ने थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में सुबोध सूदन के मकान में चोरी की घटना की थी। उस घटना से संबंधित 3.5 लाख रुपए तथा सोने और चांदी के भारी मात्रा में जेवरात बरामद हुए हैं। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाया गया है। अभिषेक इटावा का रहने वाला है, जो बी श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर जनपद इटावा में लूट, गैंगस्टर सहित कुल 10 मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed