{"_id":"699548af952fc7e252063a1d","slug":"agra-police-commissionerate-gets-6-new-prv-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सुरक्षा व्यवस्था के लिए आगरा कमिश्नरेट को मिलीं 6 नई पीआरवी, सुरक्षा घेरा हुआ और मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सुरक्षा व्यवस्था के लिए आगरा कमिश्नरेट को मिलीं 6 नई पीआरवी, सुरक्षा घेरा हुआ और मजबूत
Wed, 18 Feb 2026 10:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:35 AM IST
सार
आगरा पुलिस कमिश्नरेट को छह नई पीआरवी मिल गई हैं। पुलिस आयुक्त ने इन पीआरवी को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
112 पर एक कॉल और 7 से 8 मिनट में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जाती है। यह सब संभव हो पाता है पुलिस रिस्पांस व्हीकल यानी पीआरवी से। आगरा में इनकी संख्या और बढ़ा दी गई है। शहर से लेकर देहात तक अब 6 नई पीआरवी और दौड़ेंगी। इससे सुरक्षा घेरा और मजबूत होगा।
पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने नई पीआरवी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि इन वाहनों के संचालन से आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता और अधिक प्रभावी होगी। आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
इन वाहनों को किरावली, बसई अरेला, शाहगंज, जैतपुर, बसई जगनेर, ताजगंज थाना पुलिस को आवंटित किया गया है। अब कुल 78 चार पहिया पीआरवी वाहन और 45 दो पहिया वाहन संचालित हैं।