फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Caught Ganja In Container Smuggled From Odisha To Delhi three Arrests

तस्करी: गांजा की बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से जुड़े हैं तार

Sat, 23 Oct 2021 07:55 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 23 Oct 2021 07:55 AM IST
सार

एसपी सिटी ने बताया कि गांजा की तस्करी ओडिसा से हो रही है। सस्ती दर पर खरीदा गया गांजा लाया जाता है। इसको तस्कर छिपाकर लाते हैं। कार से चेकिंग का पता किया जाता है। एक्सप्रेस वे के रास्ते होने के कारण तस्कर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। गांजा की मांग दिल्ली एनसीआर में अधिक हो रही है।

विज्ञापन
Agra Police Caught Ganja In Container Smuggled From Odisha To Delhi three Arrests
पुलिस ने पकड़े गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ और एत्माद्दौला थाना पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को झरना नाला से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वो कंटेनर में खास चेंबर बनाकर तीन कुंतल गांजा लेकर आए थे। दो आरोपी कार से आगे-आगे चल रहे थे, जिससे पुलिस चेकिंग का पता किया जा सके। गांजा की सप्लाई दिल्ली एनसीआर में होनी थी। इसे एक्सप्रेस वे के रास्ते लेकर जाते। गांजा की बाजार में कीमत तकरीबन 75 लाख रुपये है।  

विज्ञापन

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि एत्माद्दौला पुलिस और एसटीएफ झरना नाला मंडी समिति के पास चेकिंग कर रही थी। तभी इटावा की ओर से ब्रिजा कार की आने की जानकारी मिली। बताया गया कि इसमें असलाह हो सकते हैं। कार को रोक लिया गया। उसमें सवार आरोपियों ने अपने नाम हरियाणा के पलवल निवासी देवदत्त उर्फ चिंटू और अलीगढ़ के टप्पल निवासी कालीचरण बताए। पूछताछ में कहा कि गांजा की तस्करी करते हैं। उनका कंटेनर पीछे चल रहा था। इस पर पुलिस ने कंटेनर को रोक लिया। कार से दोनों कंटेनर के आगे चल रहे थे, जिससे पुलिस चेकिंग के बारे में बताया जा सके।
विज्ञापन

छत के नीचे बने चेंबर में गांजा छिपा हुआ था
कंटनेर खाली था। मगर, उसके केबिन के पास छत के नीचे बने चेंबर में गांजा छिपा हुआ था। पुलिस को चार बोल्ट खोलने पर 15 कटटों में तीन कुंतल गांजा मिला। चालक होडल निवासी वीरेंद्र उर्फ बीरू था। आरोपियों के पास से एक तमंचा, कंटेनर, कार, 11810 रुपये, चार फोन, दो ड्राइविंग लाइसेेंस, दो आधार कार्ड, एक पेन कार्ड और एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि गांजा की तस्करी ओडिशा से हो रही है। सस्ती दर पर खरीदा गया गांजा लाया जाता है। इसको तस्कर छिपाकर लाते हैं। कार से चेकिंग का पता किया जाता है। एक्सप्रेस वे के रास्ते होने के कारण तस्कर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। गांजा की मांग दिल्ली एनसीआर में अधिक हो रही है। जिले में पहले भी गांजा की तस्करी पकड़ी जा चुकी है। पुलिस और एसटीएफ को लगातार इनपुट मिल रहे हैं। इन पर काम चल रहा है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये है।

आगरा: भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया रेलवे एक्ट के मुकदमे में बरी, राजामंडी स्टेशन पर रोकी थी रेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed