फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Busted Five Lakh Rupees Loot Case Crime News

खुलासाः लूट की रकम से घर बनवाने का था सपना, खुद ही रची साजिश, मां-बहन भी गिरफ्तार

Fri, 19 Jun 2020 09:53 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 19 Jun 2020 09:53 AM IST
सार

  • मास्टरमाइंड ने दोस्त के साथ बनाया था प्लान
  • दोनों गिरफ्तार, रकम छिपाने पर मां और बहन भी पकड़ी गईं

विज्ञापन
Agra Police Busted Five Lakh Rupees Loot Case Crime News
पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के इरादतनगर में 15 जून को केनरा बैंक के बाहर पैमा बाबा आइस एंड कोल्ड स्टोरेज के मुनीम जयप्रकाश से पांच लाख रुपये की लूट का खुलासा हो गया। पुलिस का दावा है कि लूट खुद मुनीम ने कराई थी। दोस्त योगेश कुशवाहा रुपये ले गया था। दोनों ने ढाई-ढाई लाख रुपये बांट लिए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर रकम बरामद कर ली। रकम को छिपाने पर योगेश की मां और बहन भी फंस गईं। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


इस संबंध में कोल्ड स्टोरेज मालिक रामवीर सिंह त्यागी ने मुकदमा दर्ज कराया था। जय प्रकाश त्यागी ने पुलिस से कहा था कि वह साथी जितेंद्र बघेल के साथ कैश निकालने आया था। 10.80 लाख रुपये निकाले थे। 5.80 लाख रुपये जितेंद्र की गाड़ी की डिकी में रख दिए। पांच लाख रुपये हाथ में लगे थैले में थे। जितेंद्र बाइक मोड़ रहा था। तभी बाइक सवार बदमाश हाथ से थैला लूटकर भाग गया। दोनों ने पीछा किया था, लेकिन बदमाश नहीं मिला था। 
विज्ञापन


इंजीनियर ने पत्नी की हत्या के बाद खुद को गोली मारी, बंद कमरे में मिले दोनों के शव
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि लूट के मामले में कोल्ड स्टोरेज के मुनीम जयप्रकाश त्यागी को गिरफ्तार किया है। उसने अपने साथी योगेश कुशवाहा के साथ वारदात को अंजाम दिया था। दोनों से रकम बरामद कर ली गई है। योगेश की मां कस्तूरी देवी और बहन ने लूट की रकम को छिपा लिया था। इसलिए उनको भी गिरफ्तार किया गया है। मुकदमे में धारा अमानत में खयानत की वृद्धि की गई है। आरोपियों को जेल भेजा जो रहा है। 
 

पहले ही दिन से था पुलिस को मुनीम पर शक 
एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में घटना की पुष्टि हो गई। जयप्रकाश से पूछताछ में पुलिस को शक हो गया। दूसरे मुनीम जितेंद्र से अकेले में पूछताछ की। उसने बताया कि कोल्ड स्टोरेज पर जयप्रकाश से मिलने एक युवक आया था। दोनों काफी देर तक अकेले में बात करते रहे थे। युवक का और बदमाश का हुलिया मिलता-जुलता था। इससे पुलिस का शक योगेश पर बढ़ गया। 

पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें एक युवक नजर आया। उसका हुलिया जितेंद्र को दिखाया। जितेंद्र ने उसे पहचान लिया। पुलिस युवक तक पहुंच गई। वह गांव अहीरपुरा निवासी योगेश कुशवाहा था। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि जयप्रकाश त्यागी का योगेश के घर आना-जाना है। योगेश ही उस दिन उससे कोल्ड में मिलने पहुंचा था। पुलिस योगेश के घर पहुंची। वह नहीं मिला। शक और गहराया। 

पुलिस ने गुरुवार को योगेश को गांव महाव से पकड़ लिया। उसके पास से एक लाख रुपये, बाइक, जूते, कपड़े, हेलमेट बरामद कर लिया। डेढ़ लाख रुपये उसने अपनी मां कस्तूरी और बहन को छिपाने के लिए दे दिए थे। उनकी निशानदेही पर यह रकम बरामद हुई। वहीं जयप्रकाश के पास ढाई लाख रुपये थे। जयप्रकाश को पकड़ने के बाद यह रकम भी बरामद कर ली गई। 
 

लूट की रकम से बनवाना चाहता था घर 
पुलिस की पूछताछ में योगेश ने बताया कि उसका घर बन रहा है। उसे एक लाख रुपये की जरूरत थी। उसने जयप्रकाश से रुपये मांगे। मगर, उसने मना कर दिया। घटना वाले दिन भी वह रुपये मांगने गया। जयप्रकाश ने उससे कहा कि मैं बैंक जा रहा हूं।

पांच लाख रुपये थैले में रख दूंगा। बाकी रकम डिक्की में। मेरे इशारा करते ही थैला लूटकर फरार हो जाना। पीछा करने पर तमंचा दिखाते हुए निकल जाना। हम ज्यादा दूर तक नहीं आएंगे। बाद में रकम आधी बांट लेंगे। योगेश ने ऐसा ही किया। मुनीम के पहुंचने से पहले बैंक के पास पहुंच गया। पेड़ के नीचे खड़ा हुआ था। जैसे ही मुनीम बाहर निकले उसने थैला लूट लिया। 

टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया
आईजी रेंज ए सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार ने खुलासे में शामिल पुलिस टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। टीम में थाना इरादतनगर के प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रसाद, निरीक्षक नरेंद्र सिंह, एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित, निरीक्षक कमलेश सिंह, सैंया थाना प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, डौकी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed