{"_id":"5e837e0a8ebc3e76a71ee890","slug":"agra-police-arrests-six-people-who-sold-wine-and-biryani-in-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में शराब-बिरयानी बेचते पकड़े छह लोग, मंटोला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में शराब-बिरयानी बेचते पकड़े छह लोग, मंटोला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Wed, 01 Apr 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज और मंटोला में पकड़े गए छह लोग
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान शाहगंज में पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा। इनमें से दो लोग बार से शराब बेच रहे थे तो एक बिरयानी खिला रहा था। एक फोटो स्टेट की दुकान खोले था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की। वहीं मंटोला में भी दो लोगों को धारा 144 के उल्लंघन पर गिरफ्तार किया गया।
पृथ्वीनाथ फाटक के पास सोनम बार है। 24 मार्च को बार का पीछे का गेट खुला हुआ था। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गेट से शराब बेची जा रही थी।
इस पर बार मालिक केदार नगर निवासी भवानी शंकर और नौकरी गढ़मुक्खा, कागारौल निवासी जयप्रकाश को पकड़ लिया गया। दोनों के खिलाफ धारा 188 और आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।

Trending Videos
शाहगंज क्षेत्र में 26 मार्च को फोटो एस्टेट की दुकान खोलने पर नगला पुलिया निवासी संदीप कुमार को पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 29 मार्च को सराय ख्वाजा में घर के पास इमरान बिरयानी बेच रहा था।
इस पर पुलिस ने इमरान को पकड़ लिया। उसके खिलाफ भी धारा 188 में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं मंटोला स्थित पुलिया के पास बगिया में मीट विक्रेता बबलू और कमरुद्दीन 29 मार्च को अपने घरों के बाहर भीड़ इकट्ठा किए थे।
इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर लोग भाग गए। दोनों विक्रेता नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। इस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।