फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Arrests Murder Accused Mother And Daughters After One Year Crime News

सवा साल बाद गिरफ्तार हुई इनामी मां और दो बेटियां, मिट्टी का तेल डालकर जलाया था किरायेदार

Wed, 08 Jul 2020 10:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Jul 2020 10:30 AM IST
सार

  • थाना सदर के देवरी रोड पर हुई थी घटना
  • दस-दस हजार का इनाम था घोषित

विज्ञापन
Agra Police Arrests Murder Accused Mother And Daughters After One Year Crime News
पुलिस गिरफ्त में किरायेदार की हत्या में आरोपी मां और बेटियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर में किरायेदार राजेश शुक्ला की हत्या में सवा साल से फरार आरोपी मकान मालकिन सुनीता और उनकी दो बेटियों पूनम व रेनू को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने उनकी गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि देवरी रोड स्थित राम विहार कॉलोनी के फेज एक निवासी सुनीता पत्नी कंचन सिंह के मकान में राजेश शुक्ला किराये पर रहते थे। 31 मार्च 2019 को दो महीने का किराया देने को लेकर मकान मालिक से किरायेदार राजेश का विवाद हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : कोख के सौदागर: नेपाल की अस्मिता भेजती थी महिलाओं की रकम और एजेंट का कमीशन
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि राजेश को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया गया। वह बुरी तरह से झुलस गया था। इलाज के दौरान दो दिन बाद उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में पहले जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें सुनीता, उसकी बेटी पूनम और रेनू को नामजद किया गया। बाद में राजेश की मौत होने के कारण मुकदमा हत्या की धारा में तरमीम किया गया।
 

घटना के बाद से सुनीता सिंह अपने परिवार के साथ फरार हो गई थीं। पुलिस उनकी तलाश में लगी थी। तीनों महिलाओं को मंगलवार को ईदगाह बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

किराये पर रहने लगा था आरोपी परिवार
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना के बाद सुनीता मकान खाली करके चली गई था। पूछताछ में चला कि वह पहले मध्य प्रदेश में अपने रिश्तेदार के यहां रहीं। वहां से कुछ महीने पहले वापस आ गए। इसके बाद पुलिस से बचकर किराये पर थाना न्यू आगरा क्षेत्र में मकान ले लिया था।

ये भी पढ़ें :  आगरा में भीषण हादसा, फुटपाथ पर सो रहे नौ लोगों पर कंटेनर चढ़ा, पांच की मौत

मृत्यु पूर्व बयान से बनाई गई थीं आरोपी
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राजेश शुक्ला ने मृत्यु पूर्व बयान दिए थे। इसमें उसने कहा था कि मां और बेटियों ने किराये के विवाद में उसको पकड़ लिया। इसके बाद मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। वह अस्पताल में भर्ती रहा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी महिलाओं की काफी समय से तलाश कर रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed