{"_id":"61497c72d85eec79d91eb7f7","slug":"agra-police-arrests-atm-fraud-gang-member-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे मददगारों से बचकर रहें: बुलंदशहर का गैंग एटीएम में मदद का झांसा देकर खाते से निकालता था रुपये, आगरा पुलिस ने एक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे मददगारों से बचकर रहें: बुलंदशहर का गैंग एटीएम में मदद का झांसा देकर खाते से निकालता था रुपये, आगरा पुलिस ने एक पकड़ा
Tue, 21 Sep 2021 12:02 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:02 PM IST
सार
विगत 18 सितंबर को एक महिला एटीएम से रुपये निकालने आई थी, उसका कार्ड बदलकर इन शातिरों ने 25 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ऐसे गिरोह की काफी दिनों से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
शातिर के पकड़े जाने की जानकारी देते आगरा एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा की थाना न्यू आगरा पुलिस ने एटीएम केबिन में मदद का झांसा देकर एटीएम बदलकर खाते से रकम निकालने वाले गैंग के एक सदस्य को जेल भेजा है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी एटीएम के कम जानकार लोगों को अपना शिकार बनाता था।
विज्ञापन
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बुलंदशहर के गांव चिट्टा निवासी बिल्लू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल और 29 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी वाहिद के साथ एटीएम के पास खड़े रहते हैं। ऐसे लोगों के इंतजार में रहते हैं, जो एटीएम के कम जानकार होते हैं। जब वो रुपये निकालने आते हैं, तब उनके पास आ जाते हैं। पिन देख लेते हैं। इसके बाद रुपये नहीं निकलने पर कार्ड लेकर बदलकर दूसरा दे देते हैं। इसके बाद लोगों के एटीएम कार्ड से रकम निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
दोनों साथी एटीएम केबिन में ही मौजूद रहते हैं। वाहिद बाहर खड़ा होकर आने वाले लोगों पर नजर रखता है। शहर में भगवान टाकीज, टेढ़ी बगिया सहित कई स्थानों पर एटीएम में वारदात की हैं। 18 सितंबर को एक महिला भगवान टाकीज स्थित एटीएम में रुपये निकालने आई थी। उसे मदद के बहाने झांसे में ले लिया था। इसके बाद एटीएम बदलकर खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन
महिलाओं ने पकड़ा था बदमाश
आगरा के भगवान टाकीज चौराहे पर एटीएम बूथ में मदद का झांसा देकर एक ठग ने महिला का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। महिला बैंक में एटीएम कार्ड बंद कराने पहुंची। वहां पर ठग एटीएम बूथ से बाहर निकलता मिल गया। महिला ने उसे पहचान लिया। साहस दिखाते हुए उसे सहेली की मदद से पकड़ लिया। उसकी चप्पल से पिटाई लगाई। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। कालिंदी विहार के किरन बाग निवासी नीतू चौधरी पत्नी योगेश कुमार शनिवार दोपहर को एक बजे परिचित नीतू शर्मा के साथ भगवान टाकीज खरीदारी करने आई थीं। वह पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से कैश निकालने पहुंचीं। कार्ड लगाने पर कैश नहीं निकला। पीछे खड़ा युवक आया। उसने कार्ड लगाया। इस दौरान उनका कार्ड बदल दिया। उसने कहा कि दूसरे एटीएम से कैश निकाल लो। यहां सर्वर डाउन है। नीतू चौधरी बाहर आ गईं। उनके मोबाइल पर कुछ देर बाद खाते से 25 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने पति योगेश को जानकारी दी। उन्होंने कालिंदी विहार स्थित यूनियन बैंक आकर एटीएम कार्ड बंद कराने के लिए बोला। इस पर दोनों यूनियन बैंक पर आईं। थाना एत्माद्दौला से फोर्स पहुंचा। पुलिस ने युवक को बचाया। उसे न्यू आगरा थाना भेज दिया। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार का कहना है कि एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 25 हजार रुपये निकाले गए थे।
मैनपुरी नवोदय छात्रा की मौत का मामला: दो साल बाद एसआईटी की छात्रा का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक से पूछताछ, इन पहलुओं पर जांच
आगरा: साहसी महिलाओं ने पकड़ा शातिर ठग, चप्पलों से पीटा, एटीएम कार्ड बदल निकाले थे 25 हजार रुपये