फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Arrested Murder Accused Of Honor Killing After 12 Year Crime News

ऑनर किलिंग के इनामी आरोपी को पकड़ने में लगे पुलिस को लगे 12 साल, पढ़िये पूरा मामला

Fri, 10 Jul 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 Jul 2020 12:22 AM IST
सार

  • 12 वर्षों बाद पकड़ा ऑनर किलिंग का आरोपी 
  • 25 हजार का इनाम किया था घोषित

विज्ञापन
Agra Police Arrested Murder Accused Of Honor Killing After 12 Year   Crime News
ऑनर किलिंग का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शमसाबाद के गांव महरमपुर में वर्ष 2008 में प्रेमी युगल की हत्या के मामले में फरार 25 हजार के इनामी आरोपी नरसो उर्फ नथिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि वह पंजाब में पहचान छिपाकर रह रहा था। 
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि 31 अक्तूबर 2008 को शमसाबाद के गांव महरमपुर निवासी पवन कुमार और मुन्नी पुत्री साहब सिंह की हत्या कर दी गई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। इस मामले में पवन के पिता ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें नरसो उर्फ नथिया, देवी सिंह, साहब सिंह, संजय, मैहदो और मुकेश को नामजद किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शहीद के पिता का छलका दर्दः एनकाउंटर से सूबे की सत्ता हिल जाती इसलिए मध्य प्रदेश सरकार की गोदी में बैठाया
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नामजद अभियुक्त महदो, देवी सिंह, मुकेश और साहब सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। बाद में दो आरोपी संजय और केवल उर्फ थेमा की गिरफ्तारी की गई। सभी आरोपियों को दोषी पाते हुए कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। नरसो उर्फ नथिया फरार हो गया था। एसएसपी ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गुरुवार को नरसो उर्फ नथिया को गांव महरमपुर मोड़ राज इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

लुधियाना में पहचान छिपाकर रह रहा था नरसो 
नरसो उर्फ नथिया हत्या के बाद पत्नी और सात बच्चों के साथ राजस्थान के भरतपुर चला गया था। यहां पर ईंट भट्ठे में काम करने लगा। यहीं पर किराये के मकान में रहने लगा। वह गांव में परिवार के अन्य लोगों से भी संपर्क नहीं कर रहा था।

दो साल बाद पंजाब के लुधियाना चला गया। यहां पर मजदूरी करने लगा। फलों की ठेल भी लगाता था। दो बेटियों की शादी कर दी। दो बेटे हैं। बेटे नौकरी करने लगे हैं। अब वह गांव में अपनी संपत्ति को बेचने के इरादे में था। पुलिस ने सूचना पर उसे पकड़ लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed