फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police arrested accused salesman from hapur in threat and blackmailing case

Agra News: शादी नहीं करने पर पूर्व मित्र ने युवती को दी धमकी, मंगेतर से मांगे 60 लाख रुपये; हुआ गिरफ्तार

Thu, 23 Oct 2025 10:38 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 23 Oct 2025 10:38 PM IST
सार

आगरा साइबर क्राइम थाना पुलिस ने हापुड़ से आरोपी सेल्समैन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी द्वारा शादी नहीं करने पर एक युवती को धमकाया जा रहा था। साथ ही फोटो और वीडियो ससुराल पक्ष को भेजकर धमकी और ब्लैकमेल कर रहा था।
 

विज्ञापन
agra police arrested accused salesman from hapur in threat and blackmailing case
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लोहामंडी क्षेत्र की युवती को उसका पूर्व मित्र परेशान कर रहा था। कहीं और रिश्ता तय करने पर धमका रहा था। इतना ही नहीं ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपये की मांग की। विरोध करने पर मंगेतर के मोबाइल पर उसके फोटो और वीडियो भेज दिए। उसे भी धमकाकर 60 लाख रुपये की मांग की। इससे युवती और उसका मंगेतर दहशत में आ गए। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई। इस पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हापुड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली का रहने वाला है। वर्तमान में हापुड़ में रह रहा था। इनवर्टर कंपनी में सेल्समैन का कार्य करता था।

विज्ञापन


पीड़ित युवती एक निजी कंपनी में नाैकरी करती थी। बताया कि मानसरोवर पार्क, शाहदरा ईस्ट, दिल्ली निवासी आरोपी अनुज पाल एक इनवर्टर कंपनी में सेल्स मैनेजर का कार्य करता था। इससे युवती की अनुज से जान पहचान हो गई। साइबर क्राइम थाना पुलिस के मुताबिक, दोनों आपस में बातचीत करने लगे। इसी दाैरान अनुज ने युवती के फोटो खींच लिए। 10 महीने पहले युवती का रिश्ता तय हो गया। 
विज्ञापन


नवंबर में शादी होनी है। इसलिए युवती ने अनुज से बात करना बंद कर दिया। आरोपी को युवती के रिश्ते की जानकारी हो गई। वह ब्लैकमेल करने लगा। युवती के आपत्तिजनक फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। आपत्तिजनक मैसेज भेजकर ब्लैकमेल करने लगा। रिश्ता तोड़ने का दबाव भी बनाया। बाद में आरोपी ने उसके मंगेतर का मोबाइल नंबर पता कर लिया। उन्हें भी परेशान करने लगा। उसके फोटो और वीडियो भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी फोन कर कहा कि शादी तोड़ दो। नहीं तो झूठा केस दर्ज कराकर जेल भिजवा देगा। बाद में 60 लाख रुपये की मांग करने लगा। युवती से भी व्हाट्सएप काल पर 50 हजार रुपये की मांग की। आरोपी ने खाते में तीन हजार रुपये भी लिए थे। शिकायत पर पुलिस टीम जांच में जुटी। जिन नंबर से कॉल किया गया। खातों में रकम ली गई। उसके बारे में जानकारी जुटाई गई। आरोपी हापुड़ स्थित नेहरु नगर में किराये पर मकान लेकर रह रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।


अपर पुलिस उपायुक्त आदित्य सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना में अनुज के अलावा उसकी बहन और एक अज्ञात के खिलाफ केस लिखा गया था। आरोप लगाया कि उसके साथ बहन और अन्य लोग भी शामिल हैं। इस पर पुलिस जांच कर रही है। आरोपी कक्षा 12वीं पास है। एक इनवर्टर कंपनी में सेल्समैन के पद पर कार्यरत था। उसने पूछताछ में बताया कि वह युवती से शादी करना चाहता था। मगर एक साल पहले वह हादसे में घायल हो गया। तब से दोनों के बीच बात बंद हो गई थी। युवती उससे शादी के लिए तैयार नहीं थी। इसलिए फोन कर परेशान कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed