फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Petrol Diesel Price Today: Petrol Diesel Price in Agra Iocl 9th October 2021

Petrol Diesel Price: आगरा में शतक लगा चुके पेट्रोल के दाम फिर बढ़े, जानें आज क्या है कीमत

Sat, 09 Oct 2021 11:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Oct 2021 11:52 AM IST
सार

आगरा में लोगों को महंगाई से राहत मिलते नहीं दिख रही है। 100 का आंकड़ा पार कर चुके पेट्रोल की कीमत लगातार तीसरे दिन बढ़ी है। वहीं डीजल की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
Agra Petrol Diesel Price Today: Petrol Diesel Price in Agra Iocl 9th October 2021
आगरा: बाइक में पेट्रोल डालता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 100 का आंकड़ा पार चुके पेट्रोल के दाम थम नहीं रहे। डीजल की कीमत में भी बढ़ोतरी जारी है। लगातार तीसरे दिन पेट्रोल की कीमत में 29 पैसे और डीजल पर 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इससे शुक्रवार को ताजनगरी में पेट्रोल की कीमत 100.60 रुपये और डीजल 92.61 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 

विज्ञापन


ऐसे बढ़े पेट्रोल के दाम
एक जनवरी: 83.62 रुपये प्रति लीटर
एक फरवरी: 85.62 रुपये 
एक मार्च: 89.32 रुपये (76 पैसे कम हुए)
एक अप्रैल: 88.56 रुपये 
एक मई: 88.73 रुपये
एक जून: 91.56 रुपये
एक जुलाई: 96.01 रुपये 
एक सितंबर: 98.28 रुपये
चार अक्तूबर: 99.19 रुपये 
सात अक्तूबर: 100.02 रुपये
आठ अक्तूबर: 100.31 रुपये
नौ अक्तूबर: 100.60 रुपये

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

विज्ञापन


यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

महंगाई की आग: आगरा में पेट्रोल 100 रुपये पार होने पर सपा नेता ने फूंका स्कूटर, मुकदमा दर्ज

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed