फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra North Assembly constituency by election 2019 news

उत्तर विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवारों की 'अग्निपरीक्षा', भीषण गर्मी में छूट रहे पसीने

Thu, 02 May 2019 01:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 May 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
Agra North Assembly constituency by election 2019 news
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर उपचुनाव उम्मीदवारों के लिए 'अग्निपरीक्षा' से कम नहीं है। भीषण गर्मी में उम्मीदवारों के पसीने छूट रहे हैं। दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा रहता है। ऐसे में उम्मीदवार वोट मांगने जाएं भी तो किससे? 
विज्ञापन


यहां ज्यादातर कामकाजी लोग हैं, सुबह ही घरों से निकल जाते हैं। ऐसे में उम्मीदवारों की तैयारी बैठक करने तक सीमित है। सभी दल संगठनों की बैठक कर रहे हैं। इन्हीं के सहारे संदेश दिया जा रहा है। सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।  
विज्ञापन


गठबंधन, भाजपा और कांग्रेस के नेता लगातार मीटिंग कर रहे हैं। कभी पार्टी संगठन की मीटिंग तो कभी किसी सामाजिक संगठन के साथ। जल्द ही नुक्कड़ सभाएं भी की जाएंगी। मतदान की तारीख निकट आने पर बाइक रैली और पैदल जुलूस निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना रैली-रोड शो के प्रचार

वैसे भी उत्तर विधानसभा सीट के उप चुनाव में राजनीतिक दलों की रणनीति थोड़ी सी अलग है। इस चुनाव में न रैलियां होंगी, न रोड शो और न ही बड़े नेता आएंगे। उम्मीदवारों को अपने दम पर ही चुनावी जंग को फतह करना है। जोर दो बातों पर हैं। अपने वोटरों का मतदान प्रतिशत बढ़ाया जाए। दूसरा बूथ पर ज्यादा से ज्यादा लोग तैनात किए जाएं।

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर के मतदाताओं ने 18 अप्रैल को वोट डाले। अब एक महीने बाद ही फिर से वोट डालने होंगे। ऐसे में राजनैतिक दलों को डर है कि मतदान का प्रतिशत कम रह सकता है। वैसे भी जिले में उत्तर के लोग वोट डालने में पीछे हैं। 10 मई के बाद स्कूलों की छुट्टी शुरू हो जाएंगी। ऐसे में काफी वोटर सैर पर निकल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed