{"_id":"65e3891524f3b05bc20e2a57","slug":"agra-news-uncontrolled-bike-slip-one-killed-agra-news-c-25-1-agr1008-412783-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बेकाबू बाइक पलटने से युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बेकाबू बाइक पलटने से युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
शमसाबाद। शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे युवक की हादसे में मौत हो गई। साथी घायल हो गया। उनकी बाइक चंदौरा रोड बाईपास के पास अनियंत्रित होकर पलट गई थी।
थाना सैंया क्षेत्र के होलासपुर तिहरा गांव निवासी छोटेलाल और भूपेंद्र सिंह बाइक से शादी समारोह में शामिल होने फतेहाबाद क्षेत्र के गढ़ी गोदना गांव जा रहे थे। रास्ते में चंदौरा रोड बाईपास चौराहा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी शमसाबाद पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने छोटेलाल सिंह (26) को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर वीरेश पाल गिरि ने बताया कि परिजन को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद