फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news ramgarh quarral

Agra News: रामगढ़ में दो पक्षों में संघर्ष, पांच घायल

Sat, 25 Oct 2025 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
agra news ramgarh quarral
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव रामगढ़ में बृहस्पतिवार की रात्रि दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमे पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। और दोनों पक्ष के दो लोगों को शांति भंग में जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात थाना क्षेत्र के गांव रामगढ़ में रामअवतार व जयपाल में शराब पीकर गाली-गलौज हो गई। तभी दोनों पक्ष के लोगों में जमकर लाडी डंडे चले। इस दौरान प्रथम पक्ष से सनी, उनकी पत्नी कृष्णा व दूसरे पक्ष से रामअवतार, पिता बहादुर सिंह, बहन राधा घायल हुई। घटना की जानकारी पर निबोहरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया। वहीं सनी और कृष्णा की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक निबोहरा जय नारायण सिंह ने बताया कि रामगढ़ में शराब के नशे में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। दोनों पक्षों के दो लोग रामअवतार और जयपाल को शांति भंग में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed