फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news rajnager transfarmer station

Agra News: राजनगर ट्रांसफर स्टेशन की क्षमता बढ़ी, 100 टन कूड़ा उठ सकेगा

Fri, 21 Jun 2024 06:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
agra news rajnager transfarmer station
आगरा। नगर निगम ने राजनगर स्थित कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का विस्तार कर दिया। अब हर दिन 40 टन के स्थान पर 100 टन तक कूड़ा उठान होगा। बृहस्पतिवार को मेयर हेमलता दिवाकर ने स्टेशन का लोकार्पण किया। ट्रांसफर स्टेशन की क्षमता बढ़ने से कूड़ा कलेक्शन में तेजी आएगी।
विज्ञापन

राजनगर ट्रांसफर स्टेशन से संबंद्ध लोहामंडी, शाहगंज, अलबतिया, आजमपाड़ा, खेरिया मोड़, हरीपर्वत क्षेत्र के कुछ इलाकों से कूड़ा आता है। क्षमता कम होने से गाड़ियों को ज्यादा चक्कर लगाने पड़ रहे थे।
विज्ञापन

पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि ट्रांसफर स्टेशन पर मशीनों की क्षमता बढ़ाई गई है। पहले स्टेशन पर 40 टन कूड़े का कलेक्शन होता था। क्षमता बढ़ने से 100 टन कूड़े का कलेक्शन हो सकेगा। वहीं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में भी तेजी आएगी। नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने ट्रांसफर स्टेशन के विस्तार के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, सह प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन सुदेश यादव, सीएसएफआई परमानंद सिंह, स्वच्छता कारपोरेशन के प्रोजेक्ट हेड रामकृष्ण, नेचर ग्रीन के प्रोजेक्ट हेड धीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed