फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AGRA NEWS LAND DISPUTE COUPLE BEATEN

Agra News: जमीन के विवाद में भागवताचार्य व पत्नी को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा, पथराव

Sat, 18 Jul 2026 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
AGRA NEWS LAND DISPUTE COUPLE BEATEN
बाह: बिजकौली में मारपीट,तोड़ फोड़: घायल भावना - फोटो : Archive
बाह/बटेश्वर। बिजकौली गांव में एक ही परिवार में जमीन का विवाद शुक्रवार की रात 8 बजे तूल पकड़ गया। आगरा के रहने वाले भागवताचार्य केशव शास्त्री एवं उनकी पत्नी भावना को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। मारपीट के दौरान पथराव एवं कार में तोड़ फोड़ की गई। घर में आगजनी का भी आरोप लगा है। मारपीट में घायल हुए 4 लोगों का पुलिस ने मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

आगरा के भागवताचार्य केशव शास्त्री की शादी बिजकौली गांव की भावना के साथ हुई थी। भावना अपने पति एवं मां के साथ बिजकौली में रहती है। भावना ने पुलिस को बताया कि मां ने उसके नाम 7 बीघा जमीन लिख दी है। यह बात परिवार के लोगों को नागबार गुजरी है। आराेप है कि दूसरे पक्ष ने भी मां से घर और जमीन अपने नाम लिखा ली है। शुक्रवार की रात जमीन के विवाद में उपेन्द्र और रामदत्त आदि ने अचानक हमला कर दिया। मारपीट के दौरान वह पति के साथ जान बचाकर भागी तो दौड़ा दौड़ा कर पीटा और पथराव किया। भागवताचार्य को बचाने के लिए पहुंचे पड़ोसी छोटेलाल को भी पीट दिया। आरोप है कि घर में आगजनी की घटना भी की है। दूसरी ओर हमले ओर मारपीट के लिए उपेन्द्र पक्ष ने केशव शास्त्री पक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। ईंट, पत्थर और डंडों से कार में तोड़ फोड़ की है। जिससे कार के आगे और पीछे के शीशे क्षतिग्रस्त हो गये हैं। मारपीट में उनके और रामदत्त के चोट लगी है। बाह पुलिस ने घायलों का मेडीकल कराया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

बाह: बिजकौली में मारपीट,तोड़ फोड़: घायल भावना

बाह: बिजकौली में मारपीट,तोड़ फोड़: घायल भावना- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed