{"_id":"692a0bb7ce58cd64ee01a84a","slug":"agra-news-kheragarh-bajra-centre-marpit-agra-news-c-292-1-khe1002-100950-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाजरा खरीद केंद्र पर किसान से मारपीट, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाजरा खरीद केंद्र पर किसान से मारपीट, शिकायत
विज्ञापन
तहरीर
- फोटो : हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में लगे सहकारिता मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। अमर उजाला
खेरागढ़। मंडी परिसर के बाजरा खरीद केंद्र पर शुक्रवार दोपहर को विपणन अधिकारी विकास जयंत के साथी संजीव ने किसान विवेक को पीटा। पीड़ित ने थाना खेरागढ़ में लिखित शिकायत की है।
गांव महुआखेड़ा निवासी विवेक ने बताया कि 23 नवंबर को अपना करीब 50 क्विंटल बाजरा लेकर खरीद केंद्र पर गए थे। विपणन अधिकारी के साथी संजीव ने सुविधा शुल्क की मांग की। उसने बाजरा का वजन करने के बदले प्रति क्विंटल 200 रुपये मांगे। बात नहीं मानी तो बाजरा नहीं तोला। शुक्रवार को वापस बाजरा की तोल करवाने आए तो संजीव सहित छह युवकों ने पिटाई की। शिकायत के बाद पुलिस माैके पर मंडी पहुंची। देर शाम तक किसान का बाजरा नहीं तोला गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि किसी किसान की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
बाजरा खरीद केंद्र पर विपणन अधिकारी की ओर से रखे गए निजी युवक रोज किसानों से सुविधा शुल्क की मांग करते हैं। सुविधा शुल्क न देने पर बाजरा नहीं तोला जाता। किसानों के साथ झगड़ा, मारपीट और गाली-गलौज होती है। इसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में है लेकिन उच्चाधिकारियों ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
बिना टोकन लिए आ रहे किसानों का बाजरा नहीं तोला जा रहा है। वही किसान अरोप लगा रहे हैं। अगर किसी के पास सबूत हो तो दें। कार्रवाई की जाएगी। विधायक भगवान सिंह जी ने शिकायत की है तो हम जांच कराने के लिए तैयार हैं।
जिला विपणन अधिकारी, नंद किशोर