फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news homes collapes by rain

Agra News: बारिश में ढहे मकान-दुकान, पेड़ टूटकर गिरने से लगा जाम

Sat, 08 Aug 2026 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
agra news homes collapes by rain
बाह: कचौराघाट में टीला धंसकने से ध्वस्त हुई दुकान
आगरा। लगातार हो रही बारिश गांव और कस्बों के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। शुक्रवार को भी बारिश की वजह से खेरागढ़ में मकान ढह गया। जैतपुर के कचौराघाट गांव में 50 फीट ऊंचा टीला धंसक गया। टीले के किनारे बनी दुकान मलबे में दबकर ध्वस्त हो गई। वहीं पेड़ टूटकर गिरने से कचाैराघाट मार्ग पर जाम लग गया। वहीं पेड़ टूटने से सैंया-लादूखेड़ा मार्ग पर भी चार घंटे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

खेरागढ़ में मकान ढहा, मलबे में दबकर महिला घायल
खेरागढ़। शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे ग्राम अयेला के मजरा ताल का पुरा में एक मकान भरभराकर गिर गया। घर के अंदर मौजूद रेनू (40) मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल धौलपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के भाई रामेश्वर ने बताया हादसे के समय रेनू घर में घरेलू कार्य कर रही थीं। उनके पति केशव पशुओं की देखभाल के लिए बाहर थे, उनके दो बेटे और एक बेटी भी स्कूल जाने की तैयारी में घर के बाहर थे। इसी दौरान मकान के दो कमरों की छत भरभराकर गिर गई। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर रेनू को बाहर निकाला। हादसे में घर में रखा अनाज, संदूक, टीवी,पंखा समेत अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। लेखपाल महेश यादव मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। एसडीएम नरेंद्र गंगवार ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन

कचौराघाट में धंसका टीला, मलबे में दबकर ध्वस्त हुई दुकान
बाह। जैतपुर के कचौराघाट गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 50 फीट ऊंचा यमुना के बीहड़ का टीला धंसक गया। टीले के किनारे बनी विश्वेश्वर सिंह की नाश्ते की दुकान मलबे में दबकर ध्वस्त हो गई। विश्वेश्वर सिंह ने बताया नाश्ते के लिए पहुंचे लोग बाल-बाल बच गए। वहीं कचौराघाट में ही बृहस्पतिवार रात चंद्रवती का मकान सीलन की वजह से भर भराकर गिर गया। वह बेटे दयाशंकर के घर थीं, इसलिए बच गईं। उधर, तेज हवा के साथ हुई बारिश में शुक्रवार को कचौराघाट मार्ग पर पेड़ टूट कर गिर गया, जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया। पेड़ का मलबा हटाए जाने के बाद करीब आधा घंटा बाद आवागमन शुरू हो सका। बारिश से धनियापुरा, धोबई, सहाबरायपुरा, फरैरा, मिड़कौली, पहाड़पुरा, हिंगोटखेडा, पुरा कनेरा, बिजौली, उधन्नपुरा, धर्मशाला, गढ़ीरम्पुरा के उफनाए तालाबों का पानी नजदीकी बस्ती की गलियों में भर गया है। कई घरों में भी बारिश का पानी घुस गया है। मिड़कौली एवं पुरा कनेरा के स्कूल में पानी भर गया है। उधर, तालाब उफनने से मढ़ेपुरा में 20 गांवों से जुड़ने वाली सड़क जलमग्न हो गई थी। खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी ने बताया कि तालाब के पानी की निकासी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सैंया-लादूखेड़ा मार्ग पर 4 घंटे यातायात बाधित
लादूखेड़ा। 3 दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते सैंया-लादूखेड़ा मार्ग पर पेड़ टूटने से यातायात 4 घंटे बंद रहा। शुक्रवार सुबह 4 बजे अचानक पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गया जिससे क्षेत्र का आवागमन बंद हो गया। स्कूल की बसों को गांवों के अंदर बने कच्चे रास्तों से होकर आना पड़ा। सुबह 9 बजे करीब ग्रामीणों ने मिलकर पेड़ को रास्ते से उठाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

बारिश में दलदल बना 400 मीटर का रास्ता
फतेहाबाद। भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद के जिलाध्यक्ष कृष्णा ओझा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शुक्रवार एसडीएम फतेहाबाद स्वाति शर्मा को ज्ञापन देकर बताया कि खंडेर टीकतपुरा में स्थित पुरा बघेल आदर्श प्रीतम सिंह के नाम से जाना जाता है। रेलवे क्रॉसिंग के बगल से करीब 400 मी लगभग लंबा रास्ता है, जिसमें बारिश के चलते-जलभराव व कीचड़ हो गया है। ग्रामीण व स्कूली बच्चों को निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने रास्ते को पक्का बनवाने की मांग की। एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस दौरान श्रीनिवास सुभाष आदि मौजूद रहे। वहीं फतेहाबाद-इधौन मार्ग पर ककरीली बहेड़ीगढ़ के पास सड़क पर कई फीट तक पानी भर जाने से तालाब जैसे स्थित हो गई और आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

बाह तहसील में बनाया कंट्रोल रूम
बाह। तहसील बाह परिसर में लगातार हो रही बारिश से जन एवं पशु हानि, मकान क्षति से लेकर होने वाली हर घटना की सूचना के लिए बाह तहसील में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। बाह के एसडीएम विनोद कुमार, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कंट्रोल रूम में अजय कुमार, वासिल बाकी नवीन को मोबाइल नंबर 8954629415 एवं राजस्व निरीक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव को मोबाइल नंबर 9412157324 पर सूचना दे सकते हैं। जिससे तत्परता से उत्पन्न स्थिति से निपटा जा सके और समस्या का समाधान हो सके।


चंबल घाट मार्ग दलदल में तब्दील
पिनाहट। लगातार वर्षा से नगरा दलेल, नया बास, करकोलीपूरा के तालाब लबालब भरकर ओवरफ्लो होने लगे हैं। कई स्थानों पर तालाबों का पानी आबादी तक पहुंच गया है। चंबल घाट जाने वाला मार्ग भी दलदल में तब्दील हो गया है। कीचड़ और जलभराव से राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों ने मार्ग की जल्द मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। वहीं थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव काकड़ खेड़ा में लगातार बारिश के चलते सीलन आने से मंजू देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह के मकान की दीवार शुक्रवार रात भरभराकर गिर गई। घरेलू सामान नष्ट हो गया।

बाह: कचौराघाट में टीला धंसकने से ध्वस्त हुई दुकान

बाह: कचौराघाट में टीला धंसकने से ध्वस्त हुई दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed