फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news flood

Agra News: यमुना का जलस्तर घटा, पर काॅलोनियों में संकट बरकरार

Thu, 11 Sep 2025 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
agra news flood
आगरा। यमुना में बाढ़ से नदी किनारे के इलाकों में लोगों को भारी परेशानी हो रही है। बल्केश्वर, यमुना किनारा, श्मशान घाट, ताज व्यू पाॅइंट, मेहताब बाग, कैलाश मंदिर में पानी कम नहीं हुआ है। पुलिस व प्रशासन की टीमें लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं बटेश्वर का ब्रह्मलाल मंदिर पूरी तरह डूबा रहा। बुधवार को भी 100 से अधिक कॉलोनियों में जलभराव का संकट बना रहा।
विज्ञापन

मेहताब बाग और ताज व्यू पाॅइंट मंगलवार को बाढ़ में डूब गए थे। यहां पर्यटकों का प्रवेश बंद है। दोनों जगह पानी कम नहीं हुआ है। सौ से अधिक काॅलोनियों में लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। काफी संख्या में लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है। बल्केश्वर के रजवाड़ा इलाके में पानी भरा है। यहां बिजली गुल कर दी गई है, लोग परेशान हैं। बल्केश्वर मंदिर के सामने शिव रेजिडेंसी में पानी भरा होने से लोग घर खाली करके चले गए हैं। श्मशान घाट पर पानी भरने से विद्युत शवदाह गृह बंद है। सिंचाई विभाग के एसडीओ चंचल कुमार ने बताया कि यमुना का जलस्तर 152.580 मीटर पर है। हालांकि आगामी दिनों में जलस्तर कम होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed