{"_id":"691ce0268866b3d71503ef65","slug":"agra-news-fatehabad-suicide-by-dive-agra-news-c-285-1-sagr1008-104583-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पत्नी ने रुपए नहीं दिए तो पति ने शंकरपुर घाट से यमुना नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पत्नी ने रुपए नहीं दिए तो पति ने शंकरपुर घाट से यमुना नदी में लगाई छलांग
विज्ञापन
पुल लगी वाहनों की लाइन
फतेहाबाद। पत्नी द्वारा रुपये न देने पर नाराज पति ने मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब शंकरपुर घाट पर यमुना नदी के पुल से छलांग लगा दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी पर फतेहाबाद व फिरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और 4 घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। तभी गुस्साए परिजनों द्वारा शंकरपुर पुल पर आधा घंटे तक जाम लगा दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।
फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना क्षेत्र के गांव बरगदपुर निवासी पुष्पेंद्र पुत्र मानसिंह ने बताया कि बड़े भाई हरीशंकर (32)के द्वारा भाभी छोटी देवी से रुपए मांगे थे। तभी भाभी ने रुपए देने से इनकार कर दिया तो भाई खेत की कहकर घर से पैदल निकले थे। रुपये न मिलने से नाराज भाई ने शंकरपुर घाट से यमुना नदी पुल से छलांग लगा दी है। तभी जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। थाना बसई मोहम्मदपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने कहा कि घटना स्थल थाना फतेहाबाद क्षेत्र में पड़ता है। तभी जानकारी फतेहाबाद पुलिस को दी गई और 4 घंटे तक फतेहाबाद व फ़िरोजाबाद पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।
करीब शाम 5:30 बजे गुस्साए परिजनों ने शंकरपुर पुल पर जाम लगा दिया। वहीं परिजनों का कहना था कि पुलिस सीमा विवाद में उलझी है लेकिन अभी तक गोताखोरों की टीम नहीं पहुंची है। पुष्पेंद्र ने बताया कि भाई को मिर्गी आती है। वह काम नहीं कर पाते थे। वहीं मृतक के पांच बच्चे हैं। इनमें अर्जुन (15) मिथिलेश (13 )लक्ष्मी (10) नीरज (8) चंदूलाल (5) है। मृतक ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वही आधा घंटा बाद परिजनों को समझा बुझाकर पुलिस द्वारा जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद धर्मेंद्र कुमार से बात करने पर बताया कि पत्नी के द्वारा पैसे ना देने पर युवक यमुना नदी में कूद गया था जो फिरोजाबाद क्षेत्र में आता है। बसई मोहम्मदपुर पुलिस टाल मटोल कर रही थी लेकिन उन्हें समझाया गया तो उनके द्वारा मौके पर गोताखोर बुलाए गए हैं। काम चालू है।