{"_id":"6adbcdb092c174c1250212b0","slug":"agra-news-eve-teasing-agra-news-c-421-1-sagr1004-20070-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर के बाहर से युवती को खींचकर छत पर ले गया शोहदा, छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर के बाहर से युवती को खींचकर छत पर ले गया शोहदा, छेड़छाड़
विज्ञापन
बाह। खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार तड़के करीब 3.30 बजे टॉयलेट के लिए निकली एक युवती को घर के दरवाजे से खींचकर छत पर ले जाने और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। खेड़ा राठौर क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता के मुताबिक, शुक्रवार तड़के वह घर के पिछले दरवाजे की तरफ गई थी। तभी गांव का ही एक युवक उसे जबरन खींचकर छत पर ले गया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध में चीखने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। इस बीच पीड़िता की मां ने आरोपी की करतूत देखकर शोर मचा दिया, जिससे घबराकर आरोपी परिजनों को जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग निकला। वारदात के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने दबिश दी है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है, आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - जितेंद्र कुमार, एसीपी बाह
विज्ञापन
युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने दबिश दी है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है, आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - जितेंद्र कुमार, एसीपी बाह
विज्ञापन