{"_id":"68fbedd240d2f58f19094ed2","slug":"agra-news-bah-munsif-court-inpection-agra-news-c-148-1-sagr1004-102974-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जागी बाह में मुंसिफ कोर्ट की उम्मीद... हाईकोर्ट के जज ने प्रस्तावित जमीन का किया निरीक्षण,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जागी बाह में मुंसिफ कोर्ट की उम्मीद... हाईकोर्ट के जज ने प्रस्तावित जमीन का किया निरीक्षण,
विज्ञापन
बाह। जिला मुख्यालय से सर्वाधिक दूरस्थ (80 से 120 किमी) तहसील बाह में मुंसिफ कोर्ट की उम्मीद जाग गई है। शुक्रवार को प्रयागराज हाईकोर्ट के जज अनीस कुमार गुप्ता ने मुंसिफ कोर्ट के लिए प्रस्तावित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया।
सालों पहले कमतरी गांव में मुंसिफ कोर्ट के लिए 50 बीघा जमीन का अधिग्रहण हुआ था। 3 महीने पहले जिला जज आगरा संजय कुमार मलिक ने अधिग्रहीत जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया था। बार एसोसिएशन बाह के अध्यक्ष हरिओम पांडेय के नेतृत्व में उनको वकीलों की ओर से मांगपत्र सौंपा था। उन्होंने बार के प्रतिवेदन पर मुंसिफ कोर्ट संबंधी वकीलों का मांग पत्र इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रयागराज भेजा था। शुक्रवार को प्रयागराज हाईकोर्ट के जज अनीस कुमार गुप्ता ने मुंसिफ कोर्ट की प्रस्तावित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया। बार अध्यक्ष से मांग संबंधी पत्र मांगा। निरीक्षण के दौरान जिला जज संजय कुमार मलिक, ग्राम न्यायालय के जज शिवम वशिष्ठ, एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला, एसीपी रामप्रवेश गुप्ता, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष, बार अध्यक्ष हरिओम पांडेय, जमीर हुसैन, दीपेश भदौरिया, वसीम पठान आदि रहे।
बाह के दो गांवों में घरेलू झगड़े, 4 गिरफ्तार
बाह। क्षेत्र के दो गांव में हुए झगड़े और मारपीट में पुलिस ने 4 लोग गिरफ्तार किए हैं। बाह के दोदापुरा की मढ़ैया गांव में शिवकुमार और केदार सिंह के बीच पारिवारिक विवाद में झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची बाह पुलिस ने शिवकुमार, उनके बेटे अजय कुमार और केदार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जरार में भाभी से झगड़ा, मारपीट होने पर पुलिस ने धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि गिरफ्तार किए गये चारों लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।