फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AGRA NEWS animal cruality

Agra News: पशु क्रूरता के मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करे पुलिस

Thu, 30 Apr 2026 02:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
AGRA NEWS animal cruality
डीसीपी सिटी से विनीता अरोड़ा के साथ मिलने पहुंचे एसपीसीए के सदस्य। स्वयं
आगरा। स्ट्रीट डॉग्स समेत सड़कों और कॉलोनियों में मवेशियों के साथ की जा रही क्रूरता के मामलों में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मामले में आक्रोश जताते हुए एसपीसीए के सदस्य और पशु प्रेमियों ने बुधवार को डीसीपी सिटी से मुलाकात की। उन्होंने डीसीपी से पशु क्रूरता के मामलों में तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई। डीसीपी सिटी ने उन्हें कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एसपीसीए सदस्य और कैस्पर्स होम ट्रस्ट संचालिका विनीता अरोड़ा ने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर डीसीपी सिटी से मुलाकात की। कहा कि एत्माद्दौला, न्यू आगरा और सिकंदरा पुलिस एसपीसीए और नगर निगम के आवेदनों पर भी कार्रवाई नहीं कर रही है। चार मामलों को जबरन वापस कराया गया। पिल्ले को जलाने और घायल पालतू कुत्ते को जंगल में फेंकने के मामले में एत्माद्दौला पुलिस के थाना प्रभारी ने सहयोग से इन्कार कर दिया और उनसे दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पर विनीता अरोड़ा ने आरोप लगाया कि उन्होंने 26 अप्रैल के मामले में दबाव डालकर शिकायत वापस लेने को कहा। नगर निगम के ड्राइवरों से मारपीट, एबीसी स्टाफ पर हमले और सामुदायिक कुत्तों को हटाने जैसे काम में लगे कर्मचारियों की पिटाई के मामलों में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। डीसीपी सिटी ने आश्वासन दिया है कि जिस थाने से पशु क्रूरता के मामले आए हैं, उनका संज्ञान लेते हुए निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान जितेंद्र दायपुरिया, विशाल सैनी, अपूर्व शर्मा और अनिरुद्ध तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed