{"_id":"69431974b11d283e3c0276d3","slug":"agra-news-akola-mini-khel-agra-news-c-154-1-sagr1013-101736-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
अकोला मिनी स्टेडियम में खेले गए विधायक खेल प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते आयो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकोला। चाहरवाटी के गांव अकोला स्थित मिनी स्टेडियम में बुधवार को ग्रामीण विधानसभा की विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। स्पर्धा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां ने किया। स्पर्धा में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अकोला, बिचपुरी और बरौली अहीर के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कैबिनेट मंत्री ने विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाले अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच धर्मेंद्र सिंह चाहर को सम्मानित किया। इनके अलावा खेलो इंडिया प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता गामिनी चाहर और सीनियर नेशनल कुश्ती में कांस्य पदक विजेता कुलदीप सिंह को भी पटका और साफा पहनाया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही हैं। प्रतियोगिताओं का आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान मिलती है। खेल आत्मविश्वास, टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन रीनेश मित्तल और संयोजन बीओ वरुण यादव ने किया। इस माैके पर पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, पूर्व विधायक कालीचरन सुमन, यशपाल राणा, अभिनव मौर्या, ब्लॉक प्रमुख रविंद्र सिंह, उत्तम सिंह, सोनू दिवाकर और डॉ. गंभीर सिंह चाहर आदि माैजूद रहे। निर्णायक की भूमिका में डॉ. योगेश चाहर, अशोक चाहर, लाखन सिंह चाहर, नित्य किशोर, जुगल किशोर, सोनवीर सिंह चाहर, वीरपाल चाहर और जयप्रकाश जेपी आदि रहे।
प्रतियोगिता में रहे विजेता-––––
कबड्डी के सब जूनियर बालक वर्ग में गांव लकावली, जूनियर बालक वर्ग में एसजी पब्लिक स्कूल, सीनियर बालक वर्ग में चौधरी चरण सिंह अकादमी और सब जूनियर बालक वर्ग में चौधरी चरण सिंह अकादमी प्रथम रहे। इनके अलावा जूनियर बालिका वर्ग में एसजी पब्लिक स्कूल प्रथम, सीनियर बालिका वर्ग में चौधरी चरण अकादमी पहले स्थान पर रहे।
एथलेटिक्स की 100 मीटर में अनामिका, गौरव सिंह, जूनियर वर्ग में तन्नू और काव्या, सीनियर वर्ग में दिनेश और खुशी विजेता रहे। वालीबॉल के सीनियर वर्ग में मिनी ग्रामीण स्टेडियम अकोला की टीम और कुश्ती 54 किलो भर वर्ग में धर्मवीर ने जीत हासिल की।
सिंगल्स और डबल्स में सीनियर बालक वर्ग में अमन चाहर, प्रिंस चाहर, जूनियर बालक वर्ग में धीरू व अभिषेक और सब जूनियर बालक वर्ग डबल्स में अभिषेक व जितेंद्र प्रथम स्थान पर रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग डबल्स में प्रिया व तृषा जीतीं।