फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AGRA NEWS ADDUCTION BTECH STUDENT

Agra News: शेयर बाजार में रकम डूबने पर छात्र ने किया अपहरण का ड्रामा

Thu, 22 Aug 2024 06:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
AGRA NEWS ADDUCTION BTECH STUDENT
आगरा। सिकंदरा स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के बीबीए छात्र निखिल यादव का अपहरण नहीं हुआ था। शेयर बाजार में रकम डूबने पर छात्र ने ड्रामा किया था। अपने ही मोबाइल से परिवार के लोगों को 5 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज किया। सिकंदरा पुलिस ने छात्र को नोएडा के एक लॉज में ढूंढ़ निकाला। वह परिजन से रकम लेकर अपना कर्ज चुकाना चाहता था। धर्मपुरा, फरह निवासी निखिल मंगलवार को कॉलेज आया था। इसके बाद परिजन को फोन किया। बताया कि वह जय प्रकाश उर्फ जेपी ने प्लाॅट पर कब्जे की सूचना देकर अपने पास बुलाया है। बाद में दोबारा कॉल करके झगड़ा होने की बात कही। इसके बाद फोन काट दिया।
विज्ञापन

पिता जगमोहन ने बेटे का पता नहीं लगने पर सिकंदरा पुलिस को सूचना दी। इसमें जेपी को नामजद किया गया। पिता ने कहा कि उनका एक प्लाॅट है। वह बेटे की तलाश में गए। मगर, वो नहीं मिला। उसके साथ अनहोनी की आशंका है।
विज्ञापन


पुलिस को मैसेज से हुआ शक
जगमोहन के भाई के साले के मोबाइल पर निखिल के नंबर से वीडियो और मैसेज आ रहे थे। इसमें 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इसके साथ ही एक वीडियो और फोटो भी था। वीडियो में निखिल को बिस्तर पर गिरते हुए दिखाया गया था। एक फोटो भी था, जिसमेंं लग रहा था कि वह बेहोश पड़ा है। उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। मगर, जिस तरह से मैसेज आ रहे थे, उससे पुलिस को शक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लॉज में बनाया वीडियो
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि छात्र की आखिरी लोकेशन नोएडा की थी। मोबाइल बंद हुआ था। इस पर सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम को भेजा गया। एक लॉज में निखिल मिल गया। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लिया। वीडियो उसके मोबाइल से ही बना था। पूछताछ में छात्र ने बताया कि वह शेयर बाजार में पैसा लगाता है। मगर, उसकी रकम डूब गई। 5 लाख रुपये का घाटा हो गया। रिश्तेदारों से उधार लेने पर भी रकम नहीं चुक पाई। इस पर उसने खुद के अपहरण का ड्रामा किया। उसे लग रहा था घरवाले रकम दे देंगे। मगर, पुलिस को सूचना देने पर पूरा ड्रामा सामने आ गया।



मोबाइल पर खेलता है गेम
परिजन ने पुलिस को बताया कि बेटा मोबाइल पर हर समय गेम खेलता रहता है। उन्हें बताता था कि वह पढ़ाई के साथ ही 1.50 लाख रुपये महीने की नौकरी कर रहा है। इस कारण उसे कभी मना नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed