Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Municipal Corporation made big mistake bonds worth 100 crores were to be received proposal not even sent

UP: आगरा नगर निगम से हो गई बड़ी चूक, 100 करोड़ के मिलने थे बॉन्ड...प्रस्ताव ही नहीं भेजा

Fri, 24 Jan 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Jan 2025 09:53 AM IST
सार

आगरा नगर निगम को 100 करोड़ के बॉन्ड मिलने थे। लेकिन अधिकारियों ने महाकुंभ की कैबिनेट में इसका प्रस्ताव ही नहीं भेजा। निगम 70 करोड़ की तीन विकास योजनाओं के प्रस्ताव ही भेज सका।
 

विज्ञापन
Agra Municipal Corporation made big mistake bonds worth 100 crores were to be received proposal not even sent
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ की कैबिनेट में आगरा नगर निगम को भी 100 करोड़ से अधिक के म्युनिसिपल बाॅन्ड मिल सकते थे। मगर, निगम 70 करोड़ की तीन विकास योजनाओं के प्रस्ताव ही भेज सका। अब 50 करोड़ के बॉन्ड से सोलर प्लांट प्रोजेक्ट, वर्किंग वुमेन हॉस्टल और को-वर्किंग स्पेस एंड रीक्रिएशन सेंटर तैयार हो सकेंगे।
विज्ञापन


 लोहामंडी के पुराने जोनल कार्यालय की जमीन पर वर्किंग वुमेन हॉस्टल तैयार किया जाएगा। 13.64 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले हॉस्टल में 138 बेड होंगे। तीन मंजिला हॉस्टल में भूतल पर 32 कमरे, लिविंग एरिया, डाइनिंग हॉल, किचन, टॉयलेट, स्टोर, लिफ्ट आदि की सुविधा होगी। इसी तरह प्रथम तल पर 32 कमरे और दूसरी मंजिल पर भी 32 कमरे पर डाइनिंग हॉल सहित अन्य सुविधा महिलाओं के लिए दी जाएंगी।
विज्ञापन


 ताजगंज के जोनल कार्यालय में प्रस्तावित को-वर्किंग स्पेस एंड रीक्रिएशन सेंटर टूरिस्ट के लिए तैयार किया जाएगा। इसमें रूफटॉप रेस्टोरेंट, क्योस्क, दुकानें, लिफ्ट, टॉयलेट आदि की सुविधा होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed