फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Municipal Corporation house adjourned indefinitely due to uproar

Agra Nagar Nigam: हंगामे की भेंट चढ़ गए जनहित के 70 प्रस्ताव, किसी भी मुद्दे पर नहीं हो सकी चर्चा

Thu, 01 Sep 2022 10:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 Sep 2022 10:14 AM IST
सार

कांग्रेस पार्षद ने भाजपा पर विवादित मुद्दों को हवा देकर सदन को जानबूझकर स्थगित कराने का आरोप लागया है। उन्होंने कहा कि  है। भाजपा नहीं चाहती कि विकास कार्यों पर चर्चा हो। 

विज्ञापन
Agra Municipal Corporation house adjourned indefinitely due to uproar
सदन में धरने पर बैठे पार्षद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नगर निगम सदन में बुधवार को हंगामे की वजह से जनहित के 70 प्रस्ताव धरे रह गए। उन पर कोई चर्चा नहीं हो सकी। चुनावी साल में ज्यादातर पार्षदों ने विकास कार्य, सड़क निर्माण, नाली, सीवर समस्या और स्ट्रीट लाइटों के प्रस्ताव लगाए थे। सदन में जय श्रीराम और जय भीम के नारों के बीच आम लोगों की आवाज नहीं उठाई जा सकी। 

विज्ञापन


कांग्रेस पार्षद शिरोमणि सिंह ने कहा कि जनहित के मुद्दों की जगह भाजपा ने विवादित मुद्दों को हवा देकर सदन को जानबूझकर स्थगित कराया है। भाजपा नहीं चाहती कि विकास कार्यों पर चर्चा हो। निगम के पास पैसा ही नहीं है। 
विज्ञापन


वहीं, मेयर नवीन जैन के मुताबिक उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। बौद्ध स्तूप के गेट के विरोध में कोई नहीं था। यह प्रस्ताव कार्यकारिणी में उनके सामने लाया गया और पास किया गया। कोई आपत्ति होती तो कार्यकारिणी में पास ही नहीं होता लेकिन पार्षदों ने सड़क की चौड़ाई कम होने और विकल्प की बात की थी, जो सुनी जानी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रस्ताव जो हंगामे से रुक गए

- सीवर लाइन के चोक, उफनने पर वबाग को सफाई के निर्देश
- मालवीय कुंज में बंटवारे के बाद आए लोगों के लिए नामांकन
- जीआईएस सर्वे में गृहकर वसूली के नोटिस में गड़बड़ियों की जांच
- स्ट्रीट लाइट के लिए सामान की कमी और स्टाफ तैनात करना
- नाई की सराय में 80 फुट रोड पर आरसीसी नाले का निर्माण प्रस्ताव
- गोकुलपुरा, बाड़ा चरन सिंह, ताल मंगलेश्वर में गंगाजल पाइपलाइन
- टोरंट द्वारा रोड कटिंग के बाद सड़कों का निर्माण न होने पर मरम्मत
- खतैना से बोदला चौराहे तक जर्जर सड़क का निर्माण करने का प्रस्ताव
- नगला परसोती में तालाब में गंदे पानी भरने से रोकने के लिए नाला
- वार्डों में सफाई कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए नई तैनाती
- डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में गलियों में रिक्शे, कर्मचारियों से उठान
- बारिश में जलभराव की स्थिति पर दोबारा नालों की सफाई, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed