फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro will run till RBS-Khandari by August it will take time for Sikandra

Agra Metro: आगरा मेट्रो अगस्त तक आरबीएस-खंदारी तक दाैड़ेगी, सिकंदरा के लिए लगेगा अभी इतना समय

Thu, 10 Apr 2025 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Apr 2025 09:30 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। अगस्त तक मेट्रो आरबीएस और खंदारी तक दौड़ेगी। वहीं अभी आईएसबीटी और सिकंदरा तक चलने में थोड़ा समय लगेगा। 

 

विज्ञापन
Agra Metro will run till RBS-Khandari by August it will take time for Sikandra
आगरा मेट्रो के लिए खड़े किए गए पिलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने मेट्रो के लिए ट्रैक स्टेशन बनाने का कार्य तेज कर दिया है। अगस्त से आरबीएस खंदारी तक मेट्रो का सफर शुरू हो जाएगा। आईएसबीटी स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव होगा। दूसरे चरण में अगले साल मार्च से आरबीएस से सिकंदरा तक मेट्रो चलाई जाएगी।
विज्ञापन


पहले कॉरिडोर में 13 स्टेशन
प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि पहले कॉरिडोर में 13 स्टेशन हैं। इसमें से पहले 6 स्टेशन ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। मन:कामेश्वर से आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो अगस्त से चलाई जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: प्यार या फिर धोखा...प्रेमी ने इसलिए खुद को लगाई आग, लपटों में घिरते ही दौड़ा; खौफनाक वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन







 

जुलाई में ट्रायल
इसके लिए आरबीएस, राजा की मंडी और आगरा कॉलेज स्टेशन बन गया है, इसमें सिविल कार्य हो रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज से मन:कामेश्वर स्टेशन के लिए सुरंग बनाने का कार्य अंतिम दौर में है। जून तक निर्माण पूरा हो जाएगा। जुलाई में ट्रायल और अगस्त से आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो चलने लगेगी।

ये भी पढ़ें -  UP: शबीना से तीसरा निकाह...फिर दी ऐसी मौत, देखकर कांप गए लोग; इसलिए आठ साल की मासूम का भी कर दिया कत्ल


 

 यू-गर्डर लगाने का कार्य चल रहा
ट्रेनों को खड़ा करने समेत अन्य कार्य के लिए आईएसबीटी स्टेशन का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए दो पिलर बनना बाकी है। खंदारी के रैंप एरिया से यू-गर्डर लगाने का कार्य चल रहा है। आईएसबीटी स्टेशन पर भी जुलाई तक कार्य पूरा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें -  Agra: लोन लेकर खोला सर्विस सेंटर, अब हर महीने एक लाख रुपये की कमाई; डीएम देखने पहुंचे स्टार्टअप


 

यहां भी काम ने पकड़ी रफ्तार
इसके अगले दो स्टेशन गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन की निर्माण प्रक्रिया चल रही है। अगले साल मार्च में पहला कॉरिडोर पूरा होने पर लोग ताज पूर्वी से सिकंदरा तक सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed