फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro Construction Speeds Up as Yamuna Bridge Nears Completion

Agra Metro: आगरा मेट्रो के काम ने पकड़ी रफ्तार, यमुना पर बन रहा पुल; दिसंबर तक होगा तैयार

Tue, 26 May 2026 10:19 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 26 May 2026 10:19 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के लिए यमुना पर 8 पिलर वाला पुल तेजी से बनाया जा रहा है, जिसमें 6 मशीनें काम कर रही हैं। यूपीएमआरसी ने दिसंबर तक पुल पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जिससे शहर में मेट्रो संचालन की तैयारी और तेज हो गई है।
 

विज्ञापन
Agra Metro Construction Speeds Up as Yamuna Bridge Nears Completion
यमुना नदी पर पुल बनाने का कार्य तेज - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने यमुना पर पुल बनाने का कार्य तेज कर दिया है। छह मशीनें लगाई हैं। आठ पिलर बनाने का कार्य चल रहा है। दिसंबर तक पुल तैयार करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी 16 किमी है। मेट्रो के लिए यमुना पर पुल बन रहा है। इसमें आठ पिलर हैं। इनको बनाने के लिए 6 मशीन कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


दिसंबर तक यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा। दूसरे कॉरिडोर का कार्य तेजी से पूरा होगा और लोगों को मेट्रो ट्रेन पर सफर करने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि दोनों कॉरिडोर में 28 मेट्रो चलेंगी। दो अतिरिक्त मेट्रो रखी जाएंगी। ऐसे में अब तक 18 मेट्रो आ चुकी है, शेष 10 और आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed