फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra me bijli

चिचाना गांव से दौड़ाए टोरंट कर्मी

Thu, 11 Aug 2016 01:46 AM IST
चिचाना गांव से दौड़ाए टोरंट कर्मी
चिचाना गांव से दौड़ाए टोरंट कर्मी Updated Thu, 11 Aug 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
agra me bijli
चिचाना गांव से दौड़ाए टोरंट कर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा के चिचाना गांव में अंडरग्राउंड केबल बिछाने गए टोरंट पावर के कर्मचारियों को लोगों ने खदेड़ दिया। लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। कंपनी के कर्मचारी बुधवार दोपहर को गांव में पहुंचे। उन्होंने उपकरण निकालकर जैसे ही काम शुरू किया, लोगों ने विरोध कर दिया। लोगों ने अनुमति पत्र दिखाने को कहा तो कंपनी के सुरक्षाकर्मी ने बुजुर्ग महिला को धक्का मार दिया। इससे ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया। उन्होंने टोरंट के खिलाफ नारेबाजी की और कर्मचारियों को खदेड़ दिया। ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के वीरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि टोरंट के इसी उत्पीड़न के कारण ही लोगों में आक्रोश है। अगर इससे जल्द मुक्ति नहीं मिली तो आंदोलन होगा। उधर कंपनी के पीआरओ का कहना है कि कर्मचारी भूमिगत लाइन बिछाने नहीं गए थे। वे मरम्मत कार्य कर रहे थे, जो सुरक्षा की दृष्टि जरूरी है लेकिन ग्रामीणों ने विरोध कर काम बंद करा दिया। इनबाक्स.. शहर के कई हिस्सों में तीन घंटे गुल रही बिजली आगरा। शहर के कई हिस्सों में बुधवार दोपहर तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। टोरंट के अधिकारियों का कहना है कि 220 केवी सिकंदरा से व्यवधान की वजह से संजय प्लेस, शाह मार्केट, गुरुद्वारा गुरु का ताल, तोता का ताल, अल्लाह बख्श सहित कई फीडर बंद रहे। इसकी वजह से आपूर्ति प्रभावित हुई थी लेकिन कंपनी ने वैकल्पिक व्यवस्था की और प्रभावित क्षेत्र में रुक-रुक आपूर्ति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed