फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Mayor Naveen Jain meets Chief Minister Yogi Adityanath in Agra

मुख्यमंत्री योगी से मिले आगरा के मेयर नवीन जैन, यमुना नदी पर बैराज की मांग

Wed, 23 Oct 2019 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Oct 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Agra Mayor Naveen Jain meets Chief Minister Yogi Adityanath in Agra
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला
आगरा के मेयर नवीन जैन ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान मेयर ने मुख्यमंत्री से यमुना नदी पर बैराज या चेक डेम का निर्माण कराने की मांग की। आगरा में लंबित समस्याओं को उठाया। साथ ही मुख्यमंत्री से उन्होंने सीवर और पेयजल की पाइप लाइन बिछाने की योजना के लिए डीपीआर तैयार कराने की मांग की।
विज्ञापन


मेयर नवीन जैन ने डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से मुलाकात कर उन्हें भी आगरा की अधूरी योजनाओं की जानकारी दी और पानी, सीवर जैसी समस्याओं पर समाधान मांगा। परिवहन राज्यमंत्री अशोक कटारिया से मुलाकात में मेयर ने बिजलीघर बस अड्डे के सौंदर्यीकरण की मांग की। 
विज्ञापन


वहीं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मेयर ने सभी सरकारी विभागों के साथ कोल्ड स्टोरेज, औद्योगिक संस्थानों में सौर ऊर्जा पैनल को अनिवार्य करने की मांग की ताकि बिजली खपत कम हो। निगम की इमारत में भी सौर पैनल लगाने की योजना मंजूर होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रबर डैम के प्रस्ताव को मिल चुकी है मंजूरी

बता दें कि आगरा में यमुना पर बैराज का प्रस्ताव खारिज होने के बाद शासन से रबर डैम के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। यह 434 करोड़ रुपये की लागत से ताजमहल से डेढ़ किमी आगे नगला पैमा में ही बनेगा। बैराज भी यहीं पर प्रस्तावित था, लेकिन उसका प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। 

डैम बनने से ये फायदे होंगे 

यमुना नदी बदहाली का शिकार है। पानी के अभाव में इसमें सिल्ट जमा होती जा रही है। बल्केश्वर घाट से ताजमहल से आगे तक इसकी स्थिति काफी खराब है। दरअसल, गोकुल बैराज से सीमित मात्रा में ही पानी छोड़ा जाता है। यह पूरा पानी बहकर आगे निकल जाता है। डैम बनने से इस पानी को रोका जा सकेगा। नदी का जलस्तर बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed