फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra mayor candidate from BJP is in discussion regarding age mentioned in his affidavit In UP Nikay Chunav

UP Nikay Chunav: छह वर्ष में आठ वर्ष बढ़ गई भाजपा से आगरा महापौर प्रत्याशी की उम्र, संपत्ति बढ़ी ढाई गुना

Tue, 18 Apr 2023 09:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 09:52 AM IST
सार

UP Nikay Chunav: भाजपा से आगरा महापौर प्रत्याशी अपने शपथ पत्र को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल उनकी आयु छह वर्ष में आठ वर्ष बढ़ गई है। जबकि संपत्ति में ढाई गुना की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
Agra mayor candidate from BJP is in discussion regarding age mentioned in his affidavit In UP Nikay Chunav
भाजपा से आगरा महापौर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर की संपत्ति छह साल में दो करोड़ से बढ़कर 5.13 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं उनकी उम्र छह साल में आठ साल बढ़ गई। हैं न चौंकाने वाली बात, पर मेयर प्रत्याशी के रूप में दिए गए शपथपत्र में यही दर्शाया गया है।

विज्ञापन


साल 2017 में आगरा ग्रामीण विधानसभा में नामांकन दाखिल करते समय उन्होंने अपनी उम्र 36 साल बताई थी। इस लिहाज से अब उनकी उम्र छह साल बाद 42 वर्ष होनी चाहिए, लेकिन शपथपत्र में उन्होंने 44 वर्ष लिखी है। इसी तरह साल 2017 में उनके पास दो करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति थी। अब उनके पास 5.13 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

विज्ञापन

नकदी में इतनी हुई बढ़ोतरी

पूर्व विधायक और अब मेयर प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाली हेमलता दिवाकर के पास साल 2017 में 40 हजार की नकदी थी, जबकि पति के पास 50 हजार रुपये। इस बार शपथपत्र के मुताबिक उनके पास 1.05 लाख रुपये और पति के पास 1.30 लाख रुपये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं थी कोई कार, अब दो कारें

साल 2017 में उनके पास कोई कार नहीं थी। जबकि, पति के पास 2007 मॉडल की हुंडई की वरना कार थी। छह साल बाद मेयर प्रत्याशी के हलफनामे में उनके पास दो कारें 22 लाख रुपये की टाटा सफारी और 18 लाख रुपये की एसयूवी-500 है। पति के पास 10 लाख रुपये की क्रेटा कार है। 

छह साल में इतनी बढ़ी संपत्ति

छह साल पहले उनके पास 13 लाख और पति के पास 31 लाख रुपये की संपत्ति थी, जबकि अब उनके पास 91.24 लाख रुपये और पति के पास 20.44 लाख रुपये मिलाकर 1.11 करोड़ रुपये की सकल संपत्ति है। उनके पति के पास लखनपुर में चार करोड़ रुपये की अकृषि भूमि है, वहीं गुरु तेग बहादुर कालोनी 24 एमआईजी का मकान है। इसकी कीमत 80 लाख रुपये है। सराय बेगा में 20 लाख रुपये का घर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed