{"_id":"6a764a2e361f0fee4508e6e7","slug":"agra-mathura-and-mainpuri-dominate-the-divisional-badminton-tournament-agra-news-c-365-1-sagr1044-109176-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में आगरा, मथुरा और मैनपुरी का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में आगरा, मथुरा और मैनपुरी का दबदबा
Sat, 08 Aug 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी
आगरा। माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुक्रवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। प्रतियोगिता में आगरा, मथुरा और मैनपुरी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जनपदीय क्रीड़ा सचिव डॉ. रीनेश मित्तल ने बताया कि बालिका-14 वर्ष आयु वर्ग में आगरा विजेता व मैनपुरी उपविजेता रहा। 17 वर्ष आयु वर्ग में मैनपुरी विजेता और आगरा उपविजेता रहा। 19 वर्ष आयु वर्ग में भी मैनपुरी ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि आगरा उपविजेता रहा।
बालक वर्ग के 14 वर्ष और 19 वर्ष आयु वर्ग में मथुरा ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। दोनों वर्गों में आगरा उपविजेता रहा। 17 वर्ष आयु वर्ग में फिरोजाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और मथुरा उपविजेता रहा।
विज्ञापन
समापन अवसर पर डॉ. अनिल वशिष्ठ, डॉ. कुमुद ग्रोवर, अनिल कुमार, केपी सिंह, भूमिका प्रदीप, वंश, एकलव्य, विवेक, विजेंद्र भारद्वाज, संजय नेहरू, रवि प्रकाश आदि मौजूद रहे।