{"_id":"61b8f9f8d7ac383c0f3a7c2e","slug":"agra-master-plan-2031-agra-news-agr517902673","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीए ने तीसरी बार शासन को भेजा मास्टर प्लान-2031","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीए ने तीसरी बार शासन को भेजा मास्टर प्लान-2031
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। दो बार खामियों के कारण शासन से लौट चुके आगरा के मास्टर प्लान 2031 को तीसरी बार आगरा विकास प्राधिकरण ने शासन को भेजा है। संशोधन करने के बाद मास्टर प्लान को आवास आयुक्त के सामने पेश किया गया है। शासन से इसे मंजूरी मिली तो आगरा विकास प्राधिकरण के बोर्ड के सामने मास्टर प्लान पेश किया जाएगा। अगर बोर्ड ने भी मंजूरी दी तो आम लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे जाएंगे, जिसके बाद फाइनल ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा।
एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि शासन ने जो संशोधन बताए थे, उन्हें पूरा करने के बाद नए सिरे से मास्टर प्लान शासन के समक्ष भेज दिया गया है। ड्राफ्ट मंजूर होने के बाद बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें बोर्ड सदस्यों के सामने पेश किया जाएगा।
31 मार्च को होना था लागू, 9 माह लेट है
आगरा मास्टर प्लान 2021 की समय सीमा पूरी हो चुकी है, ऐसे में प्रदेश सरकार ने अमृत योजना के तहत जीआईएस बेस मास्टर प्लान 2031 तैयार कराने के लिए गाजियाबाद की फर्म रुद्राभिषेक एंटरप्राइजेज को जिम्मेदारी दी। यह मास्टर प्लान 31 मार्च 2021 को लागू होना था, लेकिन कंपनी की लापरवाही के कारण 9 माह बाद ड्राफ्ट तक पेश नहीं हो पाया है। एक साल की देरी के बाद मास्टर प्लान लागू होने के आसार हैं। दो बार आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारी लखनऊ जाकर मास्टर प्लान का प्रजेंटेशन दे चुके हैं, पर दोनों बार ही संशोधन के लिए कहकर लौटा दिया गया। अब तीसरी बार मास्टर प्लान भेजा गया है।