फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Man Loses ₹5.60 Lakh in Google Review Task Scam

यूपी: पहले 7 हजार रुपये देकर जीता भरोसा, फिर 5.60 लाख की ठगी; गूगल रिव्यू के नाम पर साइबर फ्रॉड

Fri, 16 Oct 2026 10:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 16 Oct 2026 10:16 AM IST
सार

आगरा के शास्त्रीपुरम निवासी युवक ने गूगल रिव्यू के बदले कमाई का झांसा देकर 5,60,500 रुपये ठगे जाने की शिकायत साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, शुरुआत में 7,000 रुपये मिलने के बाद उसने अधिक मुनाफे की उम्मीद में अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर की।
 

विज्ञापन
Agra Man Loses ₹5.60 Lakh in Google Review Task Scam
साइबर ठग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में साइबर ठगों ने गूगल पर रिव्यू करने के बदले कमाई का झांसा देकर सिकंदरा क्षेत्र के एक युवक से 5.60 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शास्त्रीपुरम निवासी प्रतीक राठौर ने बताया कि 19 सितंबर को व्हाट्सएप पर ईशा नाम की युवती ने संपर्क किया। युवती ने ऑनलाइन गूगल रिव्यू करने का काम देकर कमाई का भरोसा दिलाया। शुरुआत में काम के बदले 7000 रुपये दिए। इससे उन्हें भरोसा हो गया। अधिक रुपये कमाने के लिए रकम का निवेश करने की कहने लगी। उन्होंने एक्सिस बैंक के खाते से यूपीआई व अन्य माध्यम से 5,60,500 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन


उन्हें टेलीग्राम पर एक ग्रुप से टास्क दिए जाते थे। ग्रुप में विक्रम नाम के सदस्य समेत अन्य लोग उन्हें रकम लगाने और टास्क पूरा करने के निर्देश देते थे। टास्क से होने वाला मुनाफा एक लिंक पर दिखाई देता था। जब लिंक खुलना बंद हो गया और एरर आने लगा, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed