{"_id":"65c841b5dc1abe36f60228fc","slug":"agra-major-incident-fear-of-suicide-by-young-man-after-murder-of-mother-and-son-2024-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में बड़ी वारदात, मां और बेटे की हत्या के बाद व्यापारी ने की आत्महत्या, पुलिस ने जताई ये आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में बड़ी वारदात, मां और बेटे की हत्या के बाद व्यापारी ने की आत्महत्या, पुलिस ने जताई ये आशंका
Sun, 11 Feb 2024 09:25 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 11 Feb 2024 09:25 AM IST
सार
आगरा के पॉश इलाके लॉयर्स कॉलोनी में सुबह-सुबह तीन मौतों की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्या के बाद आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मृतक जॉली का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बड़ी घटना सामने आई है। संदिग्ध हालत में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जता रही है। युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला है, जबकि उसका 12 साल का बेटा और मां कमरे में मृत मिली हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक साथ तीन लाशें घर में ऐसे हाल में मिलीं कि पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस को घटना से संबंधित कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस के अनुसार व्यापारी ने कर्ज के चलते ये आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
थाना न्यू आगरा के लॉयर्स कॉलोनी का रहने वाला तरुण उर्फ जॉली का पाइप का व्यापार था। बताया गया है कि उसकी पत्नी रजनी खाटू श्याम दर्शन के लिए गई हुई थी। घर में जॉली के अलावा उसकी बुजुर्ग मां ब्रजेश देवी और 12 साल का बेटा कुशाग्र चौहान था। शनिवार सुबह रोज की तरह जब उसके घर पर नौकरानी काम करने पहुंची तो उसने जॉली का शव फंदे पर लटका देखा। ये देख नौकरानी चीखती हुई कमरे की ओर दौड़ी तो वहां 12 वर्षीय कुशाग्र और बुजुर्ग महिला ब्रजेश देवी की लाश पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरानी का शोर सुन पड़ोसी मौके पर आ गए। सूचना मिलते ही थाना न्यू आगरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि बुजुर्ग महिला और मासूम को जहर देकर मारा गया, जिसके बाद जॉली ने फंदे पर लटक कर खुद की भी जान दे दी।
पुलिस को मौके से व्यापारी का मोबाइल मिला, जिसमें एक वीडियो है। इस वीडियो में उसने कहा है कि उसे व्यापार में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वो कर्ज से परेशान है, इसलिए सबको मार दिया है। जॉली के पिता मान सिंह की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसके पिता अधिवक्ता थे।