फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Lucknow Intercity And Eight Trains Will Run From Today

राहत: दो माह बाद आज से पटरी पर लौटेंगी चार जोड़ी ट्रेनें, जानिए कैसे कर सकते हैं सफर

Mon, 07 Jun 2021 12:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 07 Jun 2021 12:27 AM IST
सार

रेल यात्रियों को अभी करंट बुकिंग की सुविधा नहीं मिलेगी, उन्हें रिजर्वेशन कराना होगा, वहीं पैसेंजर ट्रेनें भी मेल एक्सप्रेस के रूप में संचालित होंगी।

विज्ञापन
Agra Lucknow Intercity And Eight Trains Will Run From Today
ट्रेनों का संचालन शुरू होने से पहले कोचों पर प्लेट लगाते रेलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अप्रैल में निरस्त की गईं आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी, आगरा फोर्ट-अजमेर सुपरफास्ट समेत चार ट्रेनें सोमवार से संचालित होंगी। रविवार को आगरा से बनकर चलने वाली इन ट्रेनों के संचालन की यार्ड में तैयारियां की गईं। 

विज्ञापन

ट्रेनों में कोच की हुई सफाई
संक्रमण के बढ़ने के साथ ही स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में भारी कमी आ गई थी। इसे देखते हुए रेलवे ने शताब्दी, गतिमान समेत 30 जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया था। सोमवार से इनमें से आगरा से बनकर चलने वाली चार जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इनमें आगरा कैंट-झांसी इंटरसिटी और ईदगाह बांदीकुई इंटरसिटी भी शामिल हैं। आगरा कैंट व आगरा फोर्ट के यार्ड में इन ट्रेनों को कोचों में साफ-सफाई के साथ ही कोच के बोर्ड लगाने, मरम्मत आदि के कार्य पूरे दिन चलते रहे।
विज्ञापन

ट्रेन में टिकट की बुकिंग भी शुरू, करंट बुकिंग बंद
ट्रेनों में टिकट की बुकिंग भी शुरू हो गई। रेलवे में अभी करंट बुकिंग बंद चल रही है। आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि पैसेंजर ट्रेनें पूर्व की भांति मेल एक्सप्रेस के रूप में ही संचालित हो रही हैं। करंट बुकिंग की सुविधा अभी नहीं है। रिजर्वेशन कराने के बाद ही यात्री सफर कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसी माह शुरू होंगी निरस्त स्पेशल ट्रेनें
देशभर में संक्रमण के मामलों में कमी आने और कई राज्यों में लॉकडाउन खत्म होने के बाद रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर रहा है। डीआरएम सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि माहौल सुधरने और यात्रियों की डिमांड के अनुसार निरस्त की गईं अन्य ट्रेनों का संचालन भी फिर से शुरू किया जाएगा। 



सपने हुए चकनाचूर: आगरा में कार के लिए विवाहिता को पीटा, सात महीने पहले हुई थी शादी, पड़ोसियों ने बचाया 
पंचायत चुनाव बाद रंजिश आई सामने: हत्यारोपी को छुड़ाने थाने पहुंची भीड़, मथुरा पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed