{"_id":"60bce2222f507156c833ef5b","slug":"family-beat-daughter-in-law-out-from-home-married-before-7-months-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपने हुए चकनाचूर: आगरा में कार के लिए विवाहिता को पीटा, सात महीने पहले हुई थी शादी, पड़ोसियों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपने हुए चकनाचूर: आगरा में कार के लिए विवाहिता को पीटा, सात महीने पहले हुई थी शादी, पड़ोसियों ने बचाया
Mon, 07 Jun 2021 12:34 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:34 AM IST
सार
शिखा ने बताया कि शादी से पहले बताया गया था कि अनुज क्रिकेटर है। मगर, शादी के बाद पता चला कि वो कुछ कमाता नहीं है। उससे कार की मांग की जाने लगी। मना करने पर ससुराली मारपीट करते।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा के दयालबाग स्थित सरयू विहार में एक विवाहिता के साथ ससुरालियों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि ससुराली कार की मांग कर रहे हैं। कार देने से मना करने पर रविवार को बहू की पिटाई की। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी घर से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
कृष्णा विहार कॉलोनी, गोवर्धन, मथुरा निवासी शिखा बंसल पुत्री योगेश्वर बंसल की शादी 27 नवंबर 2020 को सरयू विहार, न्यू आगरा निवासी अनुज गर्ग पुत्र बालकिशन के साथ हुई थी। शिखा ने बताया कि शादी से पहले बताया गया था कि अनुज क्रिकेटर है। मगर, शादी के बाद पता चला कि वो कुछ कमाता नहीं है।
विज्ञापन
कार की मांग को लेकर गालीगलौज कर दी
उससे कार की मांग की जाने लगी। मना करने पर ससुराली मारपीट करते। इससे वह परेशान हो गई। फरवरी में वह मायके चली गई। उसने महिला थाना में शिकायत की। इस पर पति घर आया। मारपीट नहीं करने का आश्वासन दिया। 24 मई को अपने साथ ले गया। रविवार को कार की मांग को लेकर गालीगलौज कर दी। इसका विरोध करने पर ससुरालियों ने मिलकर पिटाई लगाई।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की
दीवार में सिर मार दिया, जिससे वो घायल हो गई। पड़ोसियों ने उसकी मदद की। बाद में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। इस मामले में पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गालीगलौज की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी ससुराली घर पर ताला लगाकर भाग गए।
ये भी पढ़ें: अपराध: पिता से हुए झगड़े का बदला लेने के लिए बेटी ने उठाया ऐसा कदम, फेसबुक पर डाले महिला के गंदे फोटो, मांगी रंगदारी