{"_id":"5d274ea68ebc3e6ce70a8d6d","slug":"agra-lucknow-express-way-uncontrolled-innova-car-accident-two-died-of-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित इनोवा बिजली के खंभे से टकराई, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित इनोवा बिजली के खंभे से टकराई, दो की मौत
Fri, 12 Jul 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे वृंदावन से बांकेबिहारी के दर्शन कर गोरखपुर जा रही एक इनोवा कार सिरसागंज क्षेत्र में कठफोरी के समीप अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
गोरखपुर निवासी दीपक प्रसाद निवासी हरीकृपा, इनोवा से वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन कर लौट रहे थे। कार को दीपक चला रहे थे। कार में उनकी पत्नी नेहा छावरिया, राजेश छावरिया, सविता पत्नी राजेश बैठे हुए थे।
सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत कठफोरी के समीप कार का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। पोल से टकराते हुए कार में धमाका हुआ, जिसके बाद कार सवार लोगों की चीख पुकार मच गई।

हादसे की जानकारी होते ही एक्सप्रेस वे पर तैनात पूर्व सैनिक मौके पर पहुंचे और घायलों को सैफई पीजीआई भेज दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दीपक, सविता को मृत घोषित कर दिया। जबकि नेहा और राजेश गंभीर रूप से घायल हैं। थाना सिरसागंज पुलिस ने बताया कि लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे में दो के मरने की सूचना मिली है।