{"_id":"666023c9b3533a841a0fd4fd","slug":"agra-lok-sabha-result-2024-people-said-victory-and-defeat-keep-happening-brother-after-results-came-in-agra-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Lok Sabha Result 2024: जीत हार तो चलती रहती है भाई... पुलिसकर्मी भी चुनाव परिणाम पर करते रहे चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Lok Sabha Result 2024: जीत हार तो चलती रहती है भाई... पुलिसकर्मी भी चुनाव परिणाम पर करते रहे चर्चा
Wed, 05 Jun 2024 03:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:17 PM IST
सार
Agra Lok Sabha Result 2024: ताजनगरी में परिणाम आने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से कहा जीत हार तो चलती रहती है भाई। पुलिसकर्मी भी चुनाव परिणाम पर चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
दुकान पर चर्चा करते लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में अपनी सीट पर कौन जीत रहा है, जरा देखो भाई। कितने वोटों से प्रत्याशी आगे हैं। जीत-हार तो चलती रहती है भाई। हमें तो अपनी ड्यूटी करनी है। नवीन मंडी समिति परिसर में एक तरफ लोकसभा चुनाव की मतगणना चल रही थी, दूसरी तरफ पुलिसकर्मी फुर्सत के पलों में चुनावी चर्चाएं करते आए।
विज्ञापन
मंडी समिति परिसर में 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। मुख्य गेट के बाद अंदर बैरियर लगाया गए थे। इन बैरियर पर पुलिसकर्मी तैनात थे। भीषण गर्मी में पुलिसकर्मी ड्यूटी दे रहे थे। दोपहर में तकरीबन 1:30 बजे भोजन के पैकेट मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली। एक जगह पर बैठकर भोजन करने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी आपस में चुनावी चर्चा भी करते नजर आए। कोई देशभर में चुनाव की स्थिति का पता कर रहा था तो कोई स्थानीय प्रत्याशियों की जीत-हार के बारे में पूछ रहा था। कुछ तो जीत हार के बाद अपनी प्रतिक्रिया तक दे रहे थे। कह रहे थे कि यह तो चुनाव है। जीत हार तो चलती रहती है। इस बार कोई चला तो अगली बार कोई और चल जाएगा।
विज्ञापन