फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Lockdown News Update in Hindi: police will arrest violators of rules

Lockdown Agra: दूध, सब्जी-फल और राशन घर के पास ही मिलेगा, यहां देखें विक्रेताओं की सूची

Thu, 26 Mar 2020 10:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Mar 2020 10:41 AM IST
सार

रसोई गैस : फोन पर बुकिंग करा सकेंगे। वेंडरों को घर तक पहुंचाने की अनुमति रहेगी।
राशन की कालाबाजारी की शिकायत इन नंबर पर करें: 0562-22605550, 9454419029

विज्ञापन
Agra Lockdown News Update in Hindi: police will arrest violators of rules
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए 21 दिन के लिए बढ़ाए गए लॉकडाउन में अगर आप बेवजह घर से बाहर निकले तो पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। इसका इंतजार नहीं किया जाएगा कि वो मुख्य बाजार तक जाएं। आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने इसके निर्देश थाना प्रभारियों को जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि सब्जी, दूध और दवाई घर के नजदीक से ही लेनी होगी। जरूरी सामान घर के पास ही मुहैया कराने के इंतजाम प्रशासन ने कर दिए हैं। सब्जी और फल फोन पर ऑर्डर देकर घर पर ही भिजवाने की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन


नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखें फल और सब्जी विक्रेताओं की सूची
https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2020/03/25/road-side-banders-list-nagar-nigam-agra_5e7b92717e6db.pdf
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में काटे गए 1136 चालान

एसएसपी ने बताया कि लॉकडाउन के पहले दिन दो दिन में 1136 चालान काटे गए। 93 वाहन सीज किए गए। इन लोगों ने लॅाकडाउन के निर्देशों का पालन नहीं किया। ज्यादातर लोग कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए घर से नहीं निकल रहे हैं। 

शहर में बेवजह घूमने वालों पर ही पुलिस की सख्ती रहेगी। 108 स्थानों पर पुलिस पहले से तैनात है। 100 से ज्यादा बैरियर लगा दिए गए हैं। अब गली-गली गश्त भी बढ़ाई जाएगी। 

दूध : सुबह ही वितरण करना होगा

एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि दूध का वितरण सुबह पांच से आठ केबीच ही करना होगा। डेयरियां सामान्य रूप से खुलेंगी।

पेट्रोल पंप : गिनती के ही खुलेंगे

एडीएम ने बताया कि पंप खोले जाएंगे लेकिन गिनती के ही। दो दिन से यही व्यवस्था चल रही है। रसोई गैस फोन पर बुकिंग करा सकेंगे। वेंडरों को घर तक पहुंचाने की अनुमति रहेगी।

किराना : एक मीटर की दूरी का पालन जरूरी

इनके समय में परिवर्तन नहीं किया गया है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग (एक मीटर की दूरी) का पालन करना होगा। अगर कोई कालाबाजारी करे तो इन नंबर 0562-22605550, 9454419029 पर शिकायत कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- राहत की खबर: आगरा में 2.32 लाख घरों का स्वास्थ्य सर्वे पूरा, एक भी जगह कोरोना संक्रमित नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed