{"_id":"5ad6f9c84f1c1b3a0b8b516f","slug":"agra-junior-doctor-beaten-patient-in-medical-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की गुंडई, इमरजेंसी गेट बंदकर तीमारदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की गुंडई, इमरजेंसी गेट बंदकर तीमारदार को पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
पिटाई से रोते-बिलखते मरीज व तीमारदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में डॉक्टर गुंडई पर उतर आए हैं। डॉक्टरों ने इमरजेंसी का गेट बंद कर तीमारदारों को जमकर पीटा। पिटाई से महिला के कपड़े फट गए, तीमारदारों को चोटें भी आई हैं।
पीटने के बाद डॉक्टरों ने सभी को बाहर भगा दिया। इससे आक्रोशित तीमारदारों ने एमजी रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस पहुंची और जाम खुलवाया। तीमारदार ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे अछनेरा की सिंधी पुत्र नाजद, भूरी बेगम और रतून बेगम को चोट लगने पर इमरजेंसी लेकर लोग पहुंचे। यहां इलाज में देरी होने पर तीमारदारों ने जल्दी देखने के लिए कहा।

वीडियो क्लिप बनाने के आरोप पर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
इससे डॉक्टर भड़क गए और गाली गलौज करने लगे। तीमारदार साहिल और जीशान ने बताया कि वह मोबाइल निकालकर फोन कर रहे थे, इस पर डॉक्टरों ने उनका मोबाइल बंद कर दिया।
कहा कि वीडियो रिकार्डिंग कर रहे हो और पिटाई शुरू कर दी। डॉक्टरों ने गार्ड से इमरजेंसी का गेट बंद करवा दिया। पिटाई से गुलजारी बेगम, जीशान, सिंधी और साहिल के गर्दन, छाती पर चोट आई हैं।
गुलजारी बेगम का आरोप है कि पिटाई के वक्त उन पर भी तरस नहीं खाया, पिटाई से उनके कपड़े भी फट गए। पिटाई के बाद उनको बाहर निकाल दिया। चौकी में शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई।
इस पर इमरजेंसी के बाहर एमजी रोड पर जाम लगा कर हंगामा किया। वाहनों की लंबी कतारें लगने पुलिस ने पीड़ितों को समझाते हुए जाम खुलवाया। तीमारदारों ने डॉक्टर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

डॉक्टरों ने नहीं किया इलाज
तीमारदारों की पिटाई के बावजूद भी डॉक्टरों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। तीमारदारों का आरोप है कि इन्होंने इमरजेंसी में उनके मरीज का इलाज भी नहीं किया।
काफी देर तक मरीज दर्द से कराहते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पिटाई का मामला कालेज प्रशासन तक पहुंचने के बाद मरीजों का इलाज शुरू हो सका।
एसएन मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. सरोज सिंह का कहना है कि अछनेरा में इनका किसी से झगड़ा हो गया था। ये झुंड में इमरजेंसी पहुंचे और इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डॉ. सौरभ शर्मा पर फर्जी मेडिकल बनाने का दबाव बना रहे थे।
मना करने पर ये वीडियो बनाने लगे, डॉक्टरों ने रोका तो इन्होंने एकजुट होकर डॉक्टरों पर हमला बोल दिया। इमरजेंसी मेडिकल आफिसर के चोट आई हैं। ईएमओ ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।