फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra joins the campaign to award the Bharat Ratna posthumously to the 'Wizard of Hockey'.

Agra News: हॉकी के जादूगर को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मुहिम से जुड़ा आगरा

Sat, 08 Aug 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 08 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Agra joins the campaign to award the Bharat Ratna posthumously to the 'Wizard of Hockey'.
आगरा। भारतीय हॉकी के शताब्दी वर्ष (1926-2026) के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने की देशव्यापी मुहिम से अब आगरा भी जुड़ गया है। शहर के हॉकी खिलाड़ी, पूर्व खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को ई-मेल भेजकर अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद का आगरा से विशेष जुड़ाव रहा है। उनके नाम पर वर्षों तक प्रतिष्ठित ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट आयोजित हुई। वह कई बार आगरा आए भी। आगरा हॉकी संघ के जिलाध्यक्ष कमल चौधरी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न मिलना केवल एक खिलाड़ी का नहीं, बल्कि पूरे भारतीय खेल जगत का सम्मान होगा।
विज्ञापन

खिलाड़ी बोले, होगी सच्ची श्रद्धांजलि
वरिष्ठ हॉकी कोच अमिताभ गौतम ने कहा कि गुलामी के दौर में उन्होंने अपने खेल से पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया। उनके योगदान के सामने कोई सम्मान बड़ा नहीं है लेकिन भारत रत्न उनके प्रति देश की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अजीत चतुर्वेदी ने कहा कि आगरा का मेजर ध्यानचंद से भावनात्मक रिश्ता रहा है। इसलिए शहर के खिलाड़ी भी इस अभियान से पूरे मन से जुड़े हैं। उम्मीद है कि शताब्दी वर्ष में उनकी यह लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी।

हॉकी की स्टेट खिलाड़ी माही ने कहा कि मेजर ध्यानचंद आज भी हर खिलाड़ी के आदर्श हैं। उन्हें भारत रत्न मिलने से नई पीढ़ी को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed