फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra is demanding from UP CM Yogi Adityanath

सीएम योगी से एक बार फिर उम्मीद लगाए है ताजनगरी, कब पूरी होंगी ये ख्वाहिश

Tue, 16 Jan 2018 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 16 Jan 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
Agra is demanding from UP CM Yogi Adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने वाले आगरा में आपका एक बार फिर स्वागत है। कभी मुगलों की राजधानी रहा ये शहर आज भी सुविधाओं के नाम पर सपने देख रहा है। 
विज्ञापन


वो सपने जो पूर्व की सरकारों के बाद आपकी सरकार ने भी दिखाए। सिविल एन्क्लेव, ताज बैराज, गंगाजल मेट्रो योजना पर कवायद तो खूब हुई, लेकिन अब तक ये सभी अधर में ही लटकी हैं। 
विज्ञापन


कीठम में ईको टूरिज्म, पेठे को नई पहचान और यमुना की दशा सुधारने के लिए तो अब तक कोई शुरुआत भी नहीं हो सकी है। ये शहर इन वादों को पूरा करने की आपसे उम्मीद कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन के क्षेत्र में विश्व के मानचित्र पर अलग पहचान रखने वाले ताजमहल के शहर आगरा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का सपना टूटने के बाद सिविल एन्क्लेव योजना को हवा दी गई। 

Agra is demanding from UP CM Yogi Adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
खेरिया हवाई अड्डे को ही विस्तार रूप देकर सिविल एन्क्लेव विकसित करने की योजना है। इसके लिए सदर तहसील के अंतर्गत बल्हैरा, अभयपुरा और धनौली में 23.32 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। यह कार्य भी अब तक पूरा नहीं हो सका है। 

ताजमहल के डेढ़ किमी आगे नगला पैमा में यमुना पर ताज बैराज प्रस्तावित है। पिछले दौरे पर आपने इस प्रस्ताव को हरी झंडी भी दे दी थी। मगर, अब तक इसी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भी पूरी नहीं हो सकी है। हालांकि सर्वे कार्य और वित्तीय गणना का कार्य पूरा हो चुका है। मगर, यह योजना भी अभी तक कागजों में है।  

Agra is demanding from UP CM Yogi Adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
पिछले लंबे समय से शहर को मेट्रो ट्रेन के सपने दिखाए जा रहे हैं। इसकी डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। शहर के लिए जरूरी यह योजना अभी अधर में ही है। न तो जमीन का चिहंकन हो पाया और न ही डीपीआर को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकी है। आगरा में भी मेट्रो की घोषणा लखनऊ के साथ ही हुई थी, जबकि लखनऊ में मेट्रो दौड़ चुकी है। 

पर्यटन बढ़ाने के लिए कीठम में ईको टूरिज्म बढ़ाने पर जोर दिया गया था। इसके लिए अक्तूबर 2017 में कई अधिकारियों ने यहां का भ्रमण भी किया। मगर, अब तक इस पर कोई कवायद तक शुरू नहीं हो सकी है, जबकि यहां ईको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं।

Agra is demanding from UP CM Yogi Adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आगरा आए मुख्यमंत्री ने ताज कारीडोर स्थल पर पहुंचकर यमुना की दशा देखी थी। इसके बाद उन्होंने इसके सुधार के आदेश दिए थे। 

यमुना को भी नमामि गंगे योजना के तहत स्वच्छ करने के लिए कहा था। मगर, यह नदी अभी भी नाले का रूप लिए हुए हैं। इसकी दशा सुधारने के संबंध में कोई पहल नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed