{"_id":"5c1a6dbcbdec2256d5717e6b","slug":"agra-is-become-most-cold-city-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे का दूसरा सबसे सर्द शहर रहा आगरा, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी ने ढाया सितम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे का दूसरा सबसे सर्द शहर रहा आगरा, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी ने ढाया सितम
Wed, 19 Dec 2018 09:41 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 19 Dec 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
सर्दी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को भी आगरा सूबे का दूसरा सबसे सर्द शहर बना रहा। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के बाद मैदानी इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मुजफ्फर नगर प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा, वहीं आगरा लगातार दूसरे दिन दूसरा सबसे ठंडा शहर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक तापमान में गिरावट और सुबह कोहरा छाया रहने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रहा जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। सुबह धुंध छाई रही, लेकिन आठ बजे के बाद धूप खिल आई। ताजमहल का दीदार करने आए सैलानियों को सुबह धुंध होने के कारण रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म से ताज दिखा ही नहीं। जैसे जैसे धूप निकली, वैसे वैसे दीदार हुआ तो लोगों ने सेंट्रल टैंक पर जाकर सेल्फी और फोटोग्राफी कराई। गलन, ठिठुरन और सर्द हवाओं के प्रकोप से परेशान चल रहे लोगों ने गुनगुनी धूप सेंक कर बचाव का प्रयास किया, लेकिन दिन भर शीतलहर बनी रही।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक शीतलहर बरकरार रह सकती है। सुबह कोहरा छाया रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहेंगे।
विज्ञापन
शहर तापमान
मुजफ्फरनगर 2.4
आगरा 4.5
बरेली 5.9
लखनऊ 5.9
मेरठ 6.4
कानपुर 6.5
झांसी 6.6
अलीगढ़ 7.2
शाहजहांपुर 7.3
सुल्तानपुर 7.6